फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: गावस्कर ने कोहली पर दिया बड़ा बयान, आगामी टी20 वर्ल्ड कप में चयन को लेकर कही यह बात

Sat, 27 May 2023 04:20 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर वे चयनकर्ता होते तो कोहली के उसके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसे टीम में शामिल जरुर करते।
विज्ञापन
IPL 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। इस सीजन के 14 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने दो शतक की मदद से 639 रन बनाए। लीग में उनकी प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि किंग कोहली की टी20 के  भविष्य पर बात करना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने दिया कोहली के प्रदर्शन पर बयान
आईपीएल 2023 में कोहली के दो शतक के अलावा छह अर्धशतक भी लगाया है। उनके इस प्रदर्शन के बाद सुनील गावस्कार ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर बात करते हुए कहा- "अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होने वाला है। उससे पहले मार्च-अप्रैल में एक और आईपीएल होने वाला है। उस दौरान कोहली के फॉर्म पर सब की निगाहें रहेगी। फिलहाल अभी इसपर बात करने का कोई मतलब नहीं है। अगर हम आने वाले इंटरनेशनल टी20 की बात कर रहे हैं तो भारत जून में एक मुकाबला खेलने वाला है, जिस तरह से कोहली ने खेला है उसे देखते हुए वह पूरी तरह से फिट हैं।"

मैनेजमेंट को अनुभवी खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए
गावस्कर ने मैनेजमेंट से आईपीएल 2024 के दौरान अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निरिक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा- वेस्ट इंडीज और अमेरिका में होने वाले  वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो उसके लिए आईपीएल में खिलाड़ियों के फॉर्म का निरिक्षण करना जरुरी है, जिसके बाद हम वर्ल्ड कप के लिए स्कॉड के बारे में बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर वे चयनकर्ता होते तो कोहली के उसके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसे टीम में शामिल जरुर करते। उन्होंने कहा- "विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखें तो वह मेरे टी20 स्कॉड में जरुर शामिल होगा। उन्होंने आईपीएल में दो शतक लगाए हैं। टी20 में दो शतक और अर्धशतक लगाना काफी मुश्किल है। इस शानदार बल्लेबाज ने दो शतक लगाया। अगर मैं सेलेक्टर होता, और भारत इस साल जून में टी20 मुकाबला खेल रहा होता तो मैं किसी शंका के विराट को टीम में मौका देता।" 

बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में विस्फोटक बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी टीम आरसीबी प्ले-ऑफ में पहुंचने में नाकाम रह गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें