दरअसल, दो अप्रैल को भारत की विश्व कप जीत के 12 साल पूरे हो गए। टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले दो खिलाड़ी गौतम गंभीर और एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में अहम पारियां खेली थीं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी खबरें आईं कि गंभीर और धोनी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। गंभीर ने कई मौकों पर धोनी की सीएसके के खिलाफ बयान दिए थे, जिस पर वह ट्रोल हो गए थे। तब दोनों के बीच दूरियां को और तूल मिला था।
ऐसे में फैंस अब तक गंभीर को ट्रोल कर रहे। एक सोशल मीडिया यूजर ने गंभीर के 2022 आईपीएल के पहले एक बयान का हवाला देते हुए लिखा- हम सीएसके के खिलाफ चेपक में खेलना चाहते हैं। धोनी आपसे हमेशा बेहतर हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- धोनी के चेहरे की तस्वीर शेयर करते हुए उनके दो इमोशन दिखाए।
जवाब में लखनऊ की भी शुरुआत शानदार रही। कप्तान केएल राहुल और काइन मायर्स ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मोईन अली ने तोड़ा। उन्होंने मायर्स को आउट किया। मायर्स 22 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल 18 गेंदों में 20 रन, दीपक हुड्डाड दो रन और क्रुणाल पांड्या नौ रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस (21) को मोईन ने चलता किया। निकोलस पूरन ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले, लेकिन 18 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आयुष बदोनी 18 गेंदों में 23 रन बना सके। कृष्णप्पा गौतम 17 रन और मार्क वुड 10 रन बनाकर नाबाद रहे।