फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: ट्विटर पर ट्रेंड हुए गंभीर, हैदराबाद में दर्शकों ने उनके सामने लगाए थे 'कोहली..कोहली' के नारे, VIDEO

Sun, 14 May 2023 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

मैच के दौरान जब स्ट्रैटजी टाइम आउट या फिर कभी भी गंभीर और नवीन मैदान पर नजर आते तो हैदराबाद के फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाने लगते। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक के बाद एक कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। हालांकि, इन मैचों में कई विवादित पल भी देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें किसी फैन ने लखनऊ के डग आउट में नट-बोल्ट फेंक दिया था। हालांकि, इससे लखनऊ के किसी खिलाड़ी या स्टाफ को चोट तो नहीं आई, लेकिन मैच काफी देर रुका रहा। इस मैच में फैंस सिर्फ यहीं तक नहीं रुके, बल्कि उन्होंने लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर और नवीन उल हक को भी ट्रोल किया था।
विज्ञापन


मैच के दौरान जब स्ट्रैटजी टाइम आउट या फिर कभी भी गंभीर और नवीन मैदान पर नजर आते तो हैदराबाद के फैंस कोहली-कोहली के नारे लगाने लगते। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, लखनऊ बनाम बैंगलोर मैच में कोहली और गंभीर आमने-सामने आ गए थे। वहीं, शनिवार को हैदराबाद बनाम लखनऊ मैच में अंपायर ने एक नो बॉल नहीं दिया था, जिस पर लखनऊ ने ट्विटर पर हैदराबाद को ट्रोल कर दिया था। फैंस इससे भी चिढ़े हुए थे। इन सारी घटनाओं की वजह से शनिवार को गौतम गंभीर ट्विटर पर ट्रेंड भी हुए। सोशल मीडिया पर फैंस ने गंभीर को चर्चा का विषय बनाया। फैंस कोहली बनाम गंभीर मामले को आसानी से नहीं जाने देना चाहते हैं।

क्या है नट-बोल्ट वाला मामला?
दरअसल, मैच के 19वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद सारा विवाद शुरू हुआ। आवेश की फुलटॉस गेंद पर अब्दुल समद ने एक रन लिया। यह बल्लेबाज के लिए एक खतरनाक गेंद थी। अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने इस नो-बॉल के खिलाफ रिव्यू लिया। फिर थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बदल लिया। उन्होंने नो-बॉल नहीं दिया। अब्दुल समद इससे खुश नहीं थे। उन्होंने लेग अंपायर से इसकी शिकायत की।

लखनऊ ने ट्वीट कर हैदराबाद को किया ट्रोल
नो-बॉल को लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के मजे ले लिए। उसने लिखा, ''हर बार नो-बॉल नहीं मिलता।'' दरअसल, राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद को संदीप शर्मा की अंतिम गेंद पर नो-बॉल मिल गया था। तब अब्दुल समद ने मौके का फायदा उठाकर छक्का लगा दिया और टीम को जीत दिला दी।

SRH vs LSG IPL 2023 Controversy over no-ball in Hyderabad Someone from stands threw something on LSG Dugout

अंपायर ने मामला किया शांत
आवेश खान ने चौथी गेंद पर हेनरिच क्लासेन को एक भी रन नहीं बनाने दिया। इसी बीच, यह देखा गया कि मैदानी अंपायर लखनऊ के डगआउट के करीब पहुंच गए हैं और वह सपोर्ट स्टाफ से बात कर रहे थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन से बात की। इसके बाद सोशल मीडिया कई वीडियो और फोटो वायरल हुए। एक फोटो में अंपायर मुरलीधरन को नट बोल्ट दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
आईपीएल 2023 के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने 29 गेंदों में 47 रन और अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 37* रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें