फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: खूब जमा रंग, जब धोनी से मिले गैरी कर्स्टन, नेहरा और ब्रावो में दिखी दोस्ती, CSK ने शेयर किए PHOTOS

Fri, 31 Mar 2023 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसके ने एक कोलाज शेयर की है। इनमें धोनी भारत के पूर्व कोच और गुजरात के वर्तमान बैटिंग कोच गैरी कर्स्टन के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी और कर्स्टन की जोड़ी ने भारत को 2011 वनडे विश्व कप दिलाया था।
विज्ञापन
आशीष नेहरा, ड्वेन ब्रावो, गैरी कर्स्टन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI, CSK Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ ने एकदूसरे से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके कैप्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा- मैच डे से पहले यलो (सीएसके) और ब्लू (गुजरात) जर्सी वाली टीमों के बीच दोस्ती की बारिश हो रही है। 
विज्ञापन

सीएसके ने एक कोलाज शेयर की है। इनमें धोनी भारत के पूर्व कोच और गुजरात के वर्तमान बैटिंग कोच गैरी कर्स्टन के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी और कर्स्टन की जोड़ी ने भारत को 2011 वनडे विश्व कप दिलाया था। दोनों ने काफी देर तक एकदूसरे से बातचीत की। वहीं, गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा चेन्नई के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो के साथ नजर आए। राशिद खान अंबाती रायुडू के साथ बातचीत करते नजर आए। वहीं, चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग गुजरात के विकेटकीपर मैथ्यू वेड से मस्ती मजाक करते दिखे। 

इस बार आईपीएल में चोट की वजह से कई स्टार खिलाड़ी खेलते नहीं दिखेंगे। इनमें जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, जॉनी बेयरस्टो, काइल जेमीसन, विल जैक्स, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश चौधरी जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। वहीं, जोश हेजलवुड, रजत पाटीदार, मोहसिन खान, लोकी फर्ग्यूसन जैसे क्रिकेटरों का इसमें खेलना तय नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेटरों की चोट से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमें हैं, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और गत विजेता गुजरात टाइटंस ही अब तक ऐसी टीमें हैं, जिन पर चोटों का साया नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड
 एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसांदा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा।

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटिल, श्रीकर भरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें