फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: अहमदाबाद स्टेडियम के स्टाफ की गलती से परेशान हुए फैन, ट्रोल्स बोले- फाइनल मैच तो फिक्स है

Mon, 29 May 2023 02:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

फाइनल मुकाबले में पहले दिन लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में फैंस बारिश रुकने और मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच स्टेडियम में लगी एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया कि चेन्नई की टीम उपविजेता रही है। इस स्क्रीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को आईपीएल 2023 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। मूसलाधार बारिश के कारण मैच शुरु ही नहीं हो सका और रिजर्व डे के लिए स्थगित कर दिया गया। अब यह मैच सोमवार के दिन शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पहले दिन लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में फैंस बारिश रुकने और मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच स्टेडियम में लगी एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया कि चेन्नई की टीम उपविजेता रही है। इस स्क्रीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, ऐसा वाकई में हुआ था या यह तस्वीर एडिट की गई है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन टोल्स इस फोटो को शेयर कर कह रहे हैं कि आईपीएल का फाइनल पहले से ही फिक्स हो चुका है। 
 

फैंस बोले- मैच फिक्स है
शेयर की जा रही तस्वीर में एक स्क्रीन दिखाई जा रही है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को उपविजेता बताया गया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खासा चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों को कहना है कि फाइनल का विजेता पहले से ही निर्धारित है और मैच में गुजरात को ही विजेता बनाया जाएगा। स्क्रीन पर लिखा था "रन्नर अप चेन्नई सुपर किंग्स" जिससे सभी सीएसके समर्थक काफी निराश और गुजरात के समर्थक बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

 

कयास लगाए जा रहे हैं कि स्टेडियम स्टाफ फाइनल मुकाबले से पहले स्क्रीन की टेस्टिंग कर रहा हो और ऐसा कुछ गुजरात की टीम के लिए भी लिखा गया हो। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई और गुजरात तीसरी बार भिड़ेंगे। सीजन के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को अपने घर अहमदाबाद में हराया था। वहीं क्वॉलिफायर-एक में चेन्नई ने अपनी हार का बदला लिया और चेपॉक में गुजरात को हराया। गुजरात की टीम ने अहमदाबाद में आठ मैच खेले हैं जिसमें से वह पांच जीती है।

रिजर्व डे पर भी बारिश हुई तो क्या होगा?
अगर बारिश या किसी कारण से फाइनल मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो गुजरात टाइटंस विजेता बन जाएगा। आईपीएल नियम के अनुसार, बारिश के कारण अगर 20-20 ओवर का मैच नहीं होता है तो फिर इसे पांच-पांच ओवर का कराया जाएगा, लेकिन पांच-पांच ओवर का भी मैच नहीं हुआ तो एक-एक ओवर का आयोजित होगा। फिर एक-एक ओवर का भी मुकाबला नहीं हो पाता है तो ऐसे में अंक तालिका में जिस टीम के ज्यादा अंक होंगे वो विजेता बन जाएगा। ऐसे में गुजरात विजेता बनेगा, क्योंकि यह टीम अंक तालिका में 20 अंकों के साथ शीर्ष पर थी, जबकि चेन्नई 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें