फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: अगले आईपीएल में नहीं खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

Wed, 11 Jan 2023 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क हादसे का शिकार हुए पंत का इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है। फिलहाल पंत मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे। इसकी जनकारी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी। गांगुली जल्द ही कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर बनने वाले हैं। वह आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और एसए टी20 की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के भी डायरेक्टर होंगे।
विज्ञापन


सड़क हादसे का शिकार हुए पंत का इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है। फिलहाल पंत मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और उनके बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है।

गांगुली ने क्या कहा?
गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा, ''ऋषभ पंत अगले आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टीम के लिए यह एक शानदार आईपीएल होगा। हम बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पंत की चोट का असर दिल्ली कैपिटल्स पर पड़ेगा।" गांगुली के इस बयान से इतना तो साफ हो गया है कि पंत सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


घर जाते समय हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
पंत बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद दुबई पहुंचे थे। वहां से वह 29 दिसंबर को दिल्ली आए थे और वहां से निजी कार में रुड़की अपने घर जा रहे थे। पंत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए। उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीजन में भी खेलना मुश्किल है। अगर पंत पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं।

कार में लग गई थी आग
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार में आग लग गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें