रविवार (28मई) को होने वाला फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रिजर्व डे यानी की सोमवार को किया गया। हालांकि, सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान बारिश ने खलल तो डाली लेकिन डीएलएस नियम से चेन्नई ने मुकाबला अपने नाम किया।
गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराने के बाद सीएसके के खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे। इसी दौरान टीम के युवा खिलाड़ी दीपक चाहर के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ दीपक चाहर का खास अंदाज
पिछले सीजन में लीग राउंड में ही बाहर होने वाली सीएसके की टीम इस सीजन में चैंपियन बन कर निकली। टीम के युवा खिलाड़ी दीपक चाहर ने फाइनल मुकाबले में एक विकेट लिआ। उन्होंने गुजरात के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया था।
सीएसके के पांचवी जीत के बाद मैदान में जश्न मनाने के बाद होटल रूम में भी टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इसी दौरान दीपक चैहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह सुबह के पांच बजे होटल की बालकनी में अपने फैंस के लिए कमर लचकाते हुए डांस करते दिखे।