पार्थ जिंदल ने जताई निराशा
दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन से सिर्फ कोच रिकी पोंटिंग निराश नहीं हैं, बल्कि फ्रेंचाइजी के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने भी निराशा जताई है। उन्होंने ट्वीट कर बल्लेबाजों की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
एक ट्वीट में जिंदल ने इस सीजन में अब तक बल्लेबाजों द्वारा दिखाए गए 'इच्छाशक्ति' पर सवाल उठाया। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा नहीं है। जिंदल ने ट्वीट कर लिखा, ''तीन मैच में तीन हार। इस दिल्ली कैपिटल्स को देखना काफी कठिन है। बल्ले से इच्छाशक्ति में कमी है। योजनाओं पर अमल नहीं कर पा रहे हैं। हमें इस टीम में विश्वास है। मुझे विश्वास यह ठीक मंगलवार से नई शुरुआत करेगी।''