टॉस के दौरान धोनी और मार्करम
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी को नहीं मिले बल्लेबाजी के मौके
धोनी ने जीत के बाद अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं, लेकिन कोई शिकायत नहीं है। चेन्नई के कप्तान ने इस सीजन में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की है और दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में उन्होंने 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।
धोनी ने की शिकायत
चेन्नई के कप्तान धोनी ने विकेटके पीछे एक शानदार कैच लिया। उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि मैच में बेस्ट कैच का अवॉर्ड मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी ने इसकी शिकायत भी की। माही ने मुस्कुराते हुए कहा, ''उन्होंने मुझे बेस्ट कैच का अवार्ड नहीं दिया। मुझे लगा कि यह एक शानदार कैच है। मुझे एक बहुत समय पहले का मुकाबला याद है। राहुल द्रविड़ उस समय कीपिंग कर रहे थे। उन्होंने भी एक ऐसा ही कैच लिया था।''
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन: