फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के इस पूर्व खिलाड़ी की आईपीएल में हुई वापसी, मुंबई इंडियंस ने टीम में किया शामिल

Sun, 30 Apr 2023 02:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। वह सात में से सिर्फ तीन मुकाबलों को ही जीत सका है। मुंबई के छह अंक हैं और वह नौवें पायदान पर है।
विज्ञापन
क्रिस जॉर्डन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को अपनी टीम में शामिल किया है। जॉर्डन रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। जॉर्डन को इस बार आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था। आईपीएल का मौजूदा सीजन अपने दूसरे चरण में पहुंच गया है तो जॉर्डन की किस्मत खुली है। उन्हें मुंबई जैसी बड़ी टीम से जुड़ने का मौका मिला है।
विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइंफो ने रविवार (30 अप्रैल) को बताया कि जॉर्डन को मुंबई ने अपनी टीम में लिया है। अभी फ्रेंचाइजी ने यह नहीं बताया कि उन्हें किस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। जॉर्डन इससे पहले चार आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं। वह 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम में थे। उसके बाद 2017-18 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ थे। पंजाब किंग्स ने 2020- 21 में जॉर्डन को अपने साथ रखा था। वहीं, 2022 में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स में वह थे।

विज्ञापन


ऐसा है जॉर्डन का आईपीएल करियर
जॉर्डन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने सात मई 2016 को आरसीबी के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं, पिछला मुकाबला 17 अप्रैल 2022 को चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। जॉर्डन ने 28 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। जॉर्डन ने 9.32 की इकोनॉमी रेट से रन दिया है।

मुंबई अंक तालिका में नौवें स्थान पर
मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। वह सात में से सिर्फ तीन मुकाबलों को ही जीत सका है। मुंबई के छह अंक हैं और वह नौवें पायदान पर है। मुंबई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से रविवार को ही है। यह आईपीएल का 1000वां मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 को हुई थी। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हुआ था। 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी। उसके बाद से वह खिताब नहीं जीत पाई है। सबसे ज्यादा पांच बार मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी है। संयोग से 1000वें मुकाबले में पहली बार की चैंपियन और सबसे ज्यादा बार विजेता बनने वाली टीम ही आमने-सामने होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें