फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: कम नहीं हो रहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें, बेन स्टोक्स फिर हुए चोटिल; कोच ने की पुष्टि

Sat, 22 Apr 2023 04:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

स्टोक्स को आईपीएल 2023 की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अब तक चेन्नई के लिए इस सीजन में चार मैचों में नहीं खेल पाए हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स फिर से चोटिल हो गए हैं। इस कारण वह एक सप्ताह तक और क्रिकेट से दूर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद पर शुक्रवार (21 अप्रैल) को जीत के बाद फ्लेमिंग का यह बयान सामने आया है। सीएसके के पहले दो मैच खेलने के बाद स्टोक्स पैर के अंगूठे में चोट के कारण बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


स्टोक्स को आईपीएल 2023 की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अब तक चेन्नई के लिए इस सीजन में चार मैचों में नहीं खेल पाए हैं। फ्लेमिंग ने कहा, ''बेन स्टोक्स को वापस चोट लगी है और वह एक सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। स्टोक्स का चोटिल होना एक झटका है। वह ठीक होने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। उन्हें बस थोड़ी सी किस्मत की जरूरत है।"

धोनी रख रहे घुटने का ख्याल: फ्लेमिंग
फ्लेमिंग ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि धोनी अपने घुटने की चोट का ख्याल अच्छी तरह से रख रहे हैं। फ्लेमिंग ने कहा, ''धोनी पूरी तरह से ठीक है। वह अपनी चोट को अच्छी तरह से मैनेज कर रहे हैं। वह टीम के लिए उपलब्ध हैं। वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं। अगर वह जानते कि चोट के कारण योगदान नहीं दे सकते हैं, तो खुद बाहर बैठ जाते। चिंता की कोई बात नहीं है।''
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।

चेन्नई की सीजन में चौथी जीत
यह इस सीजन चेन्नई की छह मैचों में चौथी जीत है। टीम दो मैच हारी है। आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके राजस्थान और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर अंक हैं, लेकिन राजस्थान का रन रेट इन सबमें सबसे बेहतर है और इस वजह से आरआर की टीम शीर्ष पर है। लखनऊ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें