फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: आरसीबी को बड़ा झटका, यह इंग्लिश तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, सीएसके के पूर्व स्टार को मिला मौका

Mon, 01 May 2023 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार केदार जाधव के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
केदार जाधव और डेविड विली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम इस सीजन भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है। टीम ने अब तक आठ में से चार मैच जीते हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। अभी टीम को लीग राउंड में कम से कम छह मैच और खेलने हैं। इससे पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में आरसीबी के लिए चार मैच खेले और तीन विकेट लिए। विली की जगह सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार केदार जाधव के नाम की घोषणा की। बाकी सीजन के लिए केदार आरसीबी की टीम का हिस्सा होंगे।

2010 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले जाधव ने अब तक 93 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 1,196 रन हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज केदार, जो पहले भी 17 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें अब फिर से आरसीबी ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में शामिल किया है। 38 वर्षीय महाराष्ट्र के ऑलराउंडर ने भारत के लिए 73 वनडे मैचों में 1,389 रन बनाए हैं और अपने ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 27 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन

केदार ने ने भारत के लिए नौ टी20 भी खेले जिसमें उन्होंने 58 रन बनाए। उन्हें इस साल ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। वह फिलहाल मराठी कमेंट्री पैनल में शामिल थे। अब वह बैंगलोर के लिए खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें