फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs GT: ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

Sat, 01 Apr 2023 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मैच में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने सीएसके को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अरिजीत ने धोनी के पैर छुए - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएस धोनी दुनिया के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं और स्टार गायक अरिजीत सिंह भी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। दोनों ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान एक भावुक पल साझा किया। यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में अरिजीत को धोनी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

दरअसल, अरिजीत ने उद्घाटन समारोह के दौरान अपने हिट गानों से फैंस को रोमांचित कर दिया। उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने भी हिट गानों पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के बाद ट्रॉफी अनावरण के लिए तीनों स्टेज पर मौजूद थे। तभी दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाया गया। पहले चेन्नई के कप्तान धोनी स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही वह अरिजीत के पास पहुंचे, अरिजीत ने उनके पैर छू लिए। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

धोनी ने तुरंत अरिजीत को उठाया और गले लगा लिया। रश्मिका और तमन्ना भी धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और उद्घाटन समारोह से पहले दोनों ने भारत के इस पूर्व कप्तान से मिलने की इच्छा जताई थी। हालांकि, मैच में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने सीएसके को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई की शुरुआत खराब रही थी डेवोन कॉन्व कुछ खास नहीं कर पाए थे और एक रन बना सके। मोईन अली ने 17 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में चार चौके और नौ छक्के की मदद से 92 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन शतक से पहले वह आउट हो गए। इसके अलावा स्टोक्स सात रन, रायुडू 12 रन, शिवम दुबे 19 रन, जडेजा एक रन बनाकर आउट हुए। धोनी सात गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। शमी, राशिद और अल्जारी जोसेफ को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन

जवाब में गुजरात की शुरुआत ठीक-ठाक रही। ऋद्धिमान साहा 16 गेंदों में 25 रन बना सके। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या आठ रन बना सके। विजय शंकर ने 27 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। उन्होंने 36 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया 15 रन और राशिद खान 10 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए हंगरगेकर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें