फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 All Teams: पंजाब से बेयरस्टो तो दिल्ली से पंत बाहर, जानें इस सीजन कैसी हैं सभी 10 टीमें

Tue, 28 Mar 2023 03:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं कि सभी 10 टीमों के लिए इस बार कौन से खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। 
 
विज्ञापन
आईपीएल 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई हैं। हालांकि, कई टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट की वजह से इस सीजन नहीं खेलेंगे। पंजाब किंग्स के लिए जॉनी बेयरस्टो इस सीजन नहीं दिखेंगे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रेयस अय्यर चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह नीतीश राणा को टीम की कमान सौंपी गई है। ऐसे में हम सभी 10 टीमों में शामिल खिलाड़ियों की ताजा सूची आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट से पहले सबसे बड़ा झटका दिल्ली की टीम को लगा है, जिसके कप्तान ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार होने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पंत कई सर्जरी करा चुके हैं और वह इस साल के अंत तक क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। दिल्ली ने पंत की जगह डेविड वॉर्नर को अपना नया कप्तान बनाया है। हालांकि, पंत की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। 

दिल्ली के अलावा मुंबई को भी बड़ा झटका लगा है। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के चलते इस सीजन में नहीं खेलेंगे। बुमराह ने अपनी पीठ की सर्जरी कराई है और उनका वनडे विश्व कप में खेलना भी मुश्किल है। मैदान में लौटने के बाद उनके लिए फिटनेस हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। कोलकाता की टीम भी मुश्किल में फंसी हुई है, क्योंकि श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। खबरों के अनुसार एनसीए ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी है, लेकिन वह फिलहाल आईपीएल टीम के साथ हैं और सर्जरी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि, वह शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं कि आईपीएल की सभी 10 टीमों में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें