भारतीय घरेलू बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियम गर्ग को ट्रायल देने के लिए बुलाया है। पृथ्वी शॉ, यश ढुल और ललित यादव ने अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन को निराश किया है। ऐसे में टीम प्रबंधन अन्य बल्लेबाजों को जोड़ना चाहती है। अभिमन्यु भारत-ए टेस्ट टीम के कप्तान हैं। टीम दोनों बल्लेबाजों को किस की जगह लेगी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
दिल्ली को अब तक पांचों मैचों में हार मिली है। पहले मैच में लखनऊ ने 50 रन से हराया था। दूसरे में गुजरात ने दिल्ली को छह विकेट से शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 57 रन से हराया था। चौथे मैच में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांचवें मैच में दिल्ली को 23 रन से हराया था।
अब दिल्ली अगला मैच 20 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ दिल्ली में खेलेगी। इस मैच में टीम कई बदलावों के साथ उतर सकती है। टीम के बल्लेबाज अब तक बेहद खराब फॉर्म में रहे हैं। टीम छोटे लक्ष्य भी हासिल करने में नाकाम रही है।