फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मैक्सवेल ने विपक्षियों को चेताया, कहा- विराट पर अब नहीं है कप्तानी का दबाव, दिखेगा खतरनाक रूप

Thu, 17 Mar 2022 08:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली पहली बार आईपीएल में बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने पिछले साल ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था और इस साल से वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली पहली बार आईपीएल में बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने पिछले साल ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था और इस साल से वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखेंगे। लीग के 15वें सीजन की शुरूआत अगले हफ्ते से हो रही है, लेकिन उससे पहले विराट के आरसीबी के उनके साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने विपक्षी खिलाड़ियों को आगाह किया है। 

विज्ञापन


मैक्सवेल को लगता है कि पूर्व कप्तान कोहली कप्तानी का दबाव नहीं होने की वजह से आजकल किसी भी तरह के तनाव में नहीं हैं और ऐसे में यह विपक्षी टीमों के लिए एक खतरे की घंटी है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का मानना है कि अब कोहली मैदान पर ही मुंहतोड़ जवाब देने वाले आक्रामक क्रिकेटर नहीं हैं जैसा कि वह होते थे और यह हैरानी भरा है।

ग्लैन मैक्सवेल ने आरसीबी के पोडकास्ट पर कहा, ‘‘उसे पता है कि वह कप्तान की जिम्मेदारी छोड़ चुका है जो मुझे लगता है कि संभवत: उसके लिए बड़ा बोझ था. शायद पिछले कुछ समय से उस पर इसका बोझ था और अब वह इससे मुक्त हो चुका है, यह शायद विरोधी टीम के लिए खतरनाक खबर है।’’

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज मैक्सवेल खुश हैं कि कोहली ऐसे चरण में हैं जहां वह असल में लुत्फ उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘थोड़ा राहत महसूस करना उसके लिए शानदार होगा और वह असल में बिना किसी बाहरी दबाव के अपने करियर के अगले कुछ वर्षों का लुत्फ उठा पाएगा। मुझे लगता है कि इससे पहले उसके खिलाफ खेलते हुए वह बेहद आक्रामक प्रतिस्पर्धी था जो मैदान पर ही आपको जवाब देता था। वह हमेशा खेल पर दबदबा बनाने की कोशिश करता था। विरोधी पर हावी होने की कोशिश करता था।’’

मैक्सवेल ने कहा कि वह कोहली के साथ क्रिकेट पर बातें करना पसंद करते हैं और हैरान हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान उनका करीबी मित्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें