कोहली का आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह पहला अर्धशतक है। नौ मैचों में उन्होंने 16 की औसत से 128 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 48 रन था। उन्होंने 119.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अब 10वें मैच में अर्धशतक लगाकर विराट ने अपने आंकड़े को ठीक किया है। कोहली के सीजन में 10 मैचों में 20.66 की औसत से 186 रन हो गए हैं। उनका स्ट्राइक पहले से गिरा है और 116.25 हो गया।
कोहली के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 170 रन बनाए। विराट के अलावा रजत पाटिदार ने 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।