फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, बताया कौन-सी टीम बनेगी चैंपियन, कहा- पंजाब किंग्स से उम्मीदें कम

Fri, 25 Mar 2022 03:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व कप्तान और महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उस टीम का नाम बताया जो इस बार चैंपियन बन सकती है। साथ ही गावस्कर ने उस टीम के बारे में भी बताया जिससे उन्हें उम्मीदें कम हैं।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 15वां सीजन शनिवार (26 मार्च) से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने अपनी भविष्यवाणी शुरू कर दी है। भारत के पूर्व कप्तान और महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उस टीम का नाम बताया जो इस बार चैंपियन बन सकती है। साथ ही गावस्कर ने उस टीम के बारे में भी बताया जिससे उन्हें उम्मीदें कम हैं।
विज्ञापन


गावस्कर के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार आईपीएल चैंपियन बन सकती है। गावस्कर ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि दिल्ली की टीम ने बेहतर खिलाड़ी चुने हैं। ऋषभ पंत को पिछले सीजन में कप्तानी का अनुभव मिला है। वे इस बार उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वे खुद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम पहले की तरह मजबूत है। इससे उनके खिताब जीतने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।

गावस्कर ने एक फ्रेंचाइजी का नाम लिया है जिसके लिए आईपीएल जीतना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के पास प्रभावशाली खिलाड़ी नहीं है। टीम अच्छी है, लेकिन कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो मैच को अपने दम पर जीत ले। गावस्कर के मुताबिक, पंजाब की टीम सबको हैरान जरूर कर सकती है, लेकिन इस समय ऐसा नहीं लग रहा कि वे खिताब जीत जाएंगे।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, "पंजाब किंग्स एक ऐसी टीम है जो अब तक आईपीएल जीतने में सफल नहीं हुई है। इस बार मुझे नहीं लग रहा है कि उनकी टीम में कोई प्रभावशाली खिलाड़ी है। हालांकि, इससे टीम को फायदा भी हो सकता है। जब आपसे कम उम्मीदें होती हैं, तब आपके ऊपर दबाव कम होता है और जब दबाव कम होता है तब खिलाड़ी खुलकर खेलते हैं। पंजाब की हैरान जरूर कर सकती है, लेकिन क्या वे चैंपियन बनेंगे? इसकी संभावना मुझे नहीं दिखती।"

इस बार नीलामी में पंजाब की टीम ने जॉनी बेयरस्टो, कगिसो रबाडा, लियाम लिविंग्स्टोन, शिखर धवन और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को खरीदा है। मयंक अग्रवाल इस बार टीम की कमान संभालेंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें