रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले विराट इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक सिर्फ एक ही अर्धशतक आया है और वह भी काफी धीमा था।

विज्ञापन
विराट आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. वह पिछले 100 पारियों से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। इसकी वजह से उनके ऊपर सवाल भी उठने लगे हैं और उनकी लगातार आलोचना भी हो रही है। हालांकि, विराट को इन आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता है।
आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और 12 मैचों में 216 रन ही बना पाए हैं।
विज्ञापन
कोहली ने अपने प्रदर्शन और तीन बार गोल्डन डक होने पर कहा, "मेरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं बस मुस्कुरा देता हूं। मुझे लगता है कि खेल को मुझे जो दिखाना है, वह मुझे दिखा चुका है।"
कोहली ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते और आलोचकों को हाशिये पर रखते हैं। उन्होंने कहा, "वे मेरी जगह नहीं ले सकते और जो मैं सोचता हूं, वैसा नहीं सोच सकते। उन पलों को नहीं जी सकते। मैं या तो टीवी की आवाज बंद कर देता हूं या उनकी बात पर ध्यान नहीं देता।"