फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: क्या मयंक अग्रवाल नहीं होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान? इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान

Tue, 15 Feb 2022 04:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये) और अर्शदीप सिंह (चार करोड़ रुपये) को रिटेन करने वाली पंजाब ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी मयंक अग्रवाल को अभी कप्तान नहीं बनाएगी।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने न केवल मजबूत टीम बनाने का काम था, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी को भी टीम में शामिल कर लिया है जो कप्तानी भी कर सकता है। मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये) और अर्शदीप सिंह (चार करोड़ रुपये) को रिटेन करने वाली पंजाब ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी मयंक अग्रवाल को अभी कप्तान नहीं बनाएगी। धवन को कप्तानी सौंपकर मयंक को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब फ्रेंचाइजी ने धवन को कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। इनसाइडस्पोर्ट ने इस बारे में पंजाब टीम मैनेजमेंट के सदस्य से बात की है। उन्होंने कहा, “टीम शिखर धवन को खरीदने के बाद बहुत उत्साहित है। धवन काफी अनुभवी हैं। कोच अनिल कुंबले के साथ टीम मैनेजमेंट के कई सदस्य भी धवन को कप्तान बनाने के लिए तैयार हैं। आधिकारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब की टीम ने नीलामी से पहले मयंक अग्रवाल को रिटेन किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक टीम का नेतृत्व करेंगे, लेकिन नीलामी के बाद यह स्पष्ट है कि फ्रेंचाइजी की अगुवाई करने की जिम्मेदारी धवन के पास होगी। रविवार को नीलामी समाप्त होने के बाद पंजाब के मुख्य कोच कुंबले से नए कप्तान की नियुक्ति के बारे में पूछा गया। कुंबले ने हालांकि नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन धवन की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "धवन का टीम में शामिल होना शानदार है। उनकी परिपक्वता का असर टीम के अन्य सदस्यों पर पड़ेगा। आसपास के सभी लोग उससे सीख सकते हैं। वह हर लिहाज से टीम के लिए आदर्श कप्तान होंगे।” कुंबले ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि धवन को टीम का कप्तान बनाया जाना तय है। इस मामले पर टीम के मालिक नेस वाडिया ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन हमें कप्तान मिल गया है। हम नाम का एलान जल्द करेंगे।

धवन के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है। वे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। पिछले साल जुलाई में धवन ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी। तब मुख्य टीम इंग्लैंड गई हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें