फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: शाहरुख खान बन सकते हैं आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर, गौतम को छोड़ सकते हैं पीछे

Mon, 27 Dec 2021 08:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शाहरुख पिछले सीजन में पंजाब किंग्स से खेले थे और बड़े शॉट लगाने की अपनी क्षमता की वजह से खूब चर्चित भी हुए थे। शाहरुख को पंजाब ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2022 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। शाहरुख ने विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मुकाबले की सात पारियों में 42.16 की शानदार औसत से 253 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन


पंजाब से खेली कई शानदार पारियां
शाहरुख पिछले सीजन में पंजाब किंग्स से खेले थे और बड़े शॉट लगाने की अपनी क्षमता की वजह से खूब चर्चित भी हुए थे। शाहरुख को पंजाब ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी वह इससे ज्यादा रकम में बिक सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रीटेन नहीं किया था। 

आईपीएल इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर
खिलाड़ी कितने में बिके (रुपये) फ्रेंचाइजी (साल)
कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स (2021)
क्रुणाल पांड्या 8.8 करोड़ मुंबई इंडियंस (2018)
पवन नेगी 8.5 करोड़  दिल्ली कैपिटल्स (2016)
वरुण चक्रवर्ती 8.4 करोड़ पंजाब किंग्स (2019)
राइली मेरिडिथ 8 करोड़ पंजाब किंग्स (2021)
विज्ञापन

एक्सपर्ट्स का यह है मानना
आकाश चोपड़ा और इरफान पठान जैसे कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाहरुख इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन सकते हैं। अनकैप्ड का मतलब है वह खिलाड़ी जो अब तक राष्ट्रीय टीम से नहीं खेला हो। अगर ऐसा हुआ तो वह कृष्णप्पा गौतम को पीछे छोड़ देंगे। 

गौतम रहे थे सबसे महंगे
गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल ऑक्शन में 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह क्रुणाल पांड्या को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए थे। अब शाहरुख इन दोनों से आगे निकल सकते हैं। शाहरुख ने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में आठ मैचों में 157.81 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए थे। 

पिछले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट में शाहरुख का प्रदर्शन
टूर्नामेंट मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
सैयद मुश्ताक अली 2021/22 8 101 33.66 157.81
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 8 253 42.16 186.02
आईपीएल 2021 11 153 21.86 134.21

विजय हजारे में शानदार स्ट्राइक रेट
इसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल हैं। वहीं, विजय हजारे में शाहरुख का स्ट्राइक रेट 186.02 का रहा, जो कि टूर्नामेंट में चौथा सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 19 चौके और 20 छक्के लगाए। शाहरुख ने विजय हजारे में कई ऐसी पारियां खेलीं, जिसकी वजह से उनकी टीम तमिलनाडु फाइनल में पहुंच सकी। 

फाइनल में खेली आतिशी पारी
शाहरुख ने टूर्नामेंट के दौरान फाइनल में 21 गेंदों पर 42 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम कर्नाटक के खिलाफ 39 गेंदों पर 79 रन, मुंबई के खिलाफ 35 गेंदों पर 66 रन और बंगाल के खिलाफ 12 गेंदों पर 32 रन की पारी शामिल है। इन दमदार पारियों की बदौलत तमिलनाडु बड़े स्कोर बना सकी। इस बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन होना है। 

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के शाहरुख की टॉप पारियां
रन गेंद स्ट्राइक रेट खिलाफ 4s/6s
32 12 266.66 बंगाल 2/3
79* 39 202.56 कर्नाटक 7/6
42 21 200 हिमाचल प्रदेश 3/3
66 35 188.57 मुंबई 6/5

चेन्नई सुपर किंग्स को भी शाहरुख में दिलचस्पी
ऐसे में शाहरुख कई फ्रेंचाइजियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। सैयद मुश्ताक के दौरान धोनी भी शाहरुख की पारी देखते हुए मिले थे। चेन्नई को धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक मैच फिनिशर की जरूरत होगी। शाहरुख की पारियों को देखकर लगता है कि वह इस रोल में जम सकते हैं।

आईपीएल में 136 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
आईपीएल ने अब तक 50 टी20 मैचों में 136.40 की औसत से 547 रन बना चुके हैं। इसमें 38 चौके और 33 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा दो विकेट भी लिए हैं। आईपीएल में शाहरुख के नाम 11 मैच में 134.21 के स्ट्राइक रेट से 153 रन हैं। इसमें नौ चुके और 10 छक्के शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें