फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: ऋतुराज से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, आईपीएल 2021 में थे स्टार लेकिन मौजूदा सीजन में अब तक रहे फेल

Sun, 01 May 2022 05:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वप्निल असनोदकर से लेकर पॉल वल्थाटी तक 'वन सीजन वंडर' रहे हैं। आईपीएल 2021 में भी कुछ खिलाड़ी स्टार बने, लेकिन मौजूदा सीजन में 44 मैचों समाप्त (30 अप्रैल 2022 तक) होने तक वे फेल रहे हैं। हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में यहां बता रहे हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में कई बार ऐसा हुआ है कि कोई खिलाड़ी किसी सीजन में छा जाता है और फिर अगली बार बुरी तरह फ्लॉप हो जाता है। कुछ खिलाड़ी तो सिर्फ एक ही सीजन में चलते हैं। उसके बाद उनका करियर समाप्त हो जाता है। स्वप्निल असनोदकर से लेकर पॉल वल्थाटी तक 'वन सीजन वंडर' रहे हैं। आईपीएल 2021 में भी कुछ खिलाड़ी स्टार बने, लेकिन मौजूदा सीजन में 44 मैचों समाप्त (30 अप्रैल 2022 तक) होने तक वे फेल रहे हैं। हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में यहां बता रहे हैं।
विज्ञापन


ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई का यह ओपनर पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋतुराज भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक आठ मैचों में 17.25 की औसत से 138 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 117.95 का रहा है। पिछले सीजन में ऋतुराज ने 45.35 की औसत से 635 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 136.26 का था। ऋतुराज ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। चेन्नई ने उन्हें छह करोड़ में रिटेन किया था।
Trending Videos

वेंकटेश अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
वेंकटेश अय्यर: मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में ओपनिंग के लिए भेजा। वेंकटेश इस क्रम पर काफी सफल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। वेंकटेश ने 10 मैचों में 370 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तीन विकेट भी झटके थे। इस सीजन में वेंकटेश अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके हैं। उन्हें कोलकाता ने आठ करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वेंकटेश ने इस सीजन के नौ मैचों में 16.50 की औसत से 132 रन ही बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

शार्दुल ठाकुर: चेन्नई के लिए तीन सीजन में खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को इस बार दिल्ली ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा था। शार्दुल ने पिछले सीजन में 16 मैचों में 21 विकेट लिए थे। इस बार उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ पांच विकेट लिए हैं। शार्दुल महंगे भी साबित हुए हैं। उन्होंने 9.74 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए हैं।
विज्ञापन

चेतन सकारिया - फोटो : IPL/BCCI
चेतन सकारिया: राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन में खतरनाक गेंदबाजी करने वाले सकारिया को मौजूदा सीजन में ज्यादा मौके ही नहीं मिले हैं। सकारिया ने 14 मैच में 14 विकेट झटके थे। उन्होंने 8.19 की इकोनॉमी से रन दिए थे। इस साल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें सीजन के पहले हाफ में खेलने का मौका नहीं मिला। सकारिया को कोलकाता के खिलाफ एक मैच में खेलने का मौका मिला और वे सिर्फ एक विकेट ले सके।

वरुण चक्रवर्ती: कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस खिलाड़ी को 2020 में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। वरुण ने 2020 में 17 और 2021 में 18 विकेट लेकर धमाल मचाया था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में भी मौका दिया गया, लेकिन वहां वरुण फ्लॉप साबित हुए। कोलकाता ने इस बार उन्हें आठ करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आईपीएल के मौजूदा सीजन में वरुण का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें