फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: ऋतुराज गायकवाड़ से लेकर विराट कोहली और केएल राहुल तक, पांच खिलाड़ी जो इस बार जीत सकते हैं ऑरेंज कैप

Thu, 17 Mar 2022 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

10 फ्रेंचाइजी के होने से सीजन में ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल सकती है। पिछले साल ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी साथी ओपनर फाप डुप्लेसिस को मामूली अंतर से हराकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। इस बार आठ की जगह 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। हर बार प्रशंसकों की नजर दो अवॉर्ड पर जरूर रहती है। पहला है आॉरेंज कैप और दूसरा पर्पल कैप। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है।
विज्ञापन


10 फ्रेंचाइजी के होने से सीजन में ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल सकती है। पिछले साल ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी साथी ओपनर फाप डुप्लेसिस को मामूली अंतर से हराकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। अब इस बार देखना है कि कौन खिलाड़ी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाता है। इसके लिए हमने पांच उन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले चार सीजन में हर बार 400 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। इस बार उनके ऊपर कप्तानी का अतिरिक्त दबाव भी नहीं है। ऐसे में कोहली ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। 33 वर्षीय विराट ने 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तब उन्होंने 16 पारियों में 81.08 की औसत से 973 रन ठोके थे। इस दौरान चार शतक लगाए थे। प्रशंसकों को कोहली से एक बार फिर उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद है।
विज्ञापन

ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन: मुंबई इंडियंस की टीम शामिल यह खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकता है। फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को रिटेन नहीं किया था, लेकिन नीलामी में बड़ी राशि देकर उन्हें खरीद लिया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ओपनिंग में रोहित शर्मा के साथ खतरनाक साबित हो सकता है। मुंबई ने किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। किशन ने 2020 सीजन में 516 रन बनाए थे और पिछले सीजन में 241 रन उनके बल्ले से निकले थे।

ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 सीजन के अंत में अपनी क्षमता की झलक दिखाई थी। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए। इसके बाद पिछले सीजन में उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। ऋतुराज ने 16 मैचों में 45.35 की औसत से 635 रन बनाए, जो उनके साथी फाफ डुप्लेसिस से सिर्फ दो रन अधिक थे। सुरेश रैना की अनुपस्थिति में गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। वे इस बार भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए तुरंत प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे। मुंबई के इस बल्लेबाज ने अब तक 87 आईपीएल मैचों में 31.66 की औसत से 2375 रन बनाए हैं। उन्होंने 2020 सीजन में 519 रन बनाए, जो आईपीएल में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। वे अपने शानदार फॉर्म को इस टूर्नामेंट में भी जारी रखना चाहेंगे।

केएल राहुल: नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल इस सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे स्पष्ट उम्मीदवारों में से एक हैं। पंजाब किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पिछले चार सीजन में से तीन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। 2020 में ऑरेंज कैप जीता था। केएल राहुल ने पिछले सीजन की 13 पारियों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाए थे। राहुल से इस बार सबको बड़ी पारी की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें