फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB Captaincy: आरसीबी के कप्तान को लेकर अटकलें तेज, इस विदेशी खिलाड़ी को मिल सकती है कमान, वीडियो में मिला संकेत

Sun, 20 Feb 2022 04:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक अपने नए कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि उसे लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। विराट कोहली के पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ने और एबी डीविलियर्स के क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के फैसले के बाद से यह फ्रेंचाइजी असमंजस में है।
विज्ञापन
आरसीबी - फोटो : screengrab from twitter@rcbtweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक अपने नए कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि उसे लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। विराट कोहली के पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ने और एबी डीविलियर्स के क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के फैसले के बाद से यह फ्रेंचाइजी असमंजस में है। आईपीएल 2022 के लिए नीलामी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और टीम ने अपने पसंद और जरूरत के हिसाब से खिलाड़ी भी चुन लिए हैं। अब बस उसे टीम का नेतृत्व करने वाले की दरकार है। 

विज्ञापन


आरसीबी की कप्तानी के लिए ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और फाफ डुप्लेसिस का नाम दावेदारों में सबसे आगे है। लेकिन इस फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी एक सोशल मीडिया वीडियो के सामने आने से फाफ डुप्लेसिस के नाम की अटकलें तेज हो गई है। आरसीबी की तरफ से जारी वीडियों में बताया गया कि कैसे टीम के थिंक टैंक ने फाफ को अपने साथ जोड़ने के लिए नीलामी से पहले पूरी योजना के साथ तैयारी की थी।  



वीडियो में आरसीबी के कोचिंग डायेक्टर माइक हेसन डुप्लेसिस की नेतृत्व क्षमता और टीम के लिए उनकी अहमियत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। कभी एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के मजबूत स्तंभ रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस से आरसीबी को काफी उम्मीदें हैं। फ्रेंचाइजी ने भी रविवार को इसका संकेत दिया है कि डुप्लेसिस आरसीबी के नए कप्तान हो सकते हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया कि आईपीएल ऑक्शन में डुप्लेसिस को लेने के लिए कैसे फ्रेंचाइजी ने योजना बनाई और कैसे वे उन्हें एक लीडर के रूप में देखते हैं। 
वीडियो में हेसन अपने साथियों से बात करते हुए कह रहे हैं कि में डुप्लेसिस के पास दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करने का अनुभव है। हमें ऑक्शन में उन्हें खरीदने की जरूरत है। इसके लिए हमें बड़ा बजट रखना चाहिए, ताकि दूसरों से हम मुकाबला कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें