फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कोहली के फॉर्म से दुखी रणवीर सिंह, कहा- उन्हें ऐसे देखना निराशाजनक, टी20 वर्ल्ड कप में उनकी जरुरत

Sun, 08 May 2022 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार (आठ मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मैच की पहली गेंद पर जे सुचित ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। कोहली हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन में दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। विराट के बल्ले से सीजन में अब तक सिर्फ एक ही अर्धशतक निकल सका है। कोहली तीन बार गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हुए हैं। उनके फॉर्म को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी चिंतित हैं। उन्होंने इसे निराशाजनक कहा है।
विज्ञापन


विराट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार (आठ मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मैच की पहली गेंद पर जे सुचित ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। कोहली हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन में दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।

रणवीर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट लाइव में कहा कि कोहली के फॉर्म को देखकर निराश हूं। उन्हें पहली गेंद पर आउट होते देख दुख होता है। रणवीर को उम्मीद है कि विराट जल्द ही फॉर्म में लौट आएंगे। उन्होंने कहा, ''टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में विराट की आवश्यकता होगी। गोल्डन डक पर आउट होने के बावजूद उनका कद प्रभावित नहीं हुआ है। विराट हमेशा से महान खिलाड़ी थे और रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
रणवीर ने आगे कहा, ''मैं चाहता हूं कि कोहली जल्द ही इस बुरे दौर से बाहर आएं और बड़ी खेलें। मैं टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक हैं। आईपीएल में तीसरी बार गोल्डन डक हैरान करने वाला है। मुझे लगा था कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट एक बड़ी पारी खेलेंगे। वह भले ही बुरे दौर से गुजर रहे हों, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले तरोताजा हो जाएं और अच्छा प्रदर्शन करें।''

विराट आईपीएल में छह बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। तीन बार तो इसी सीजन में ऐसा हो गया। विराट पहली बार आशीष नेहरा की गेंद पर 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए थे। आईपीएल इतिहास में पहली बार कोहली किसी स्पिनर की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इससे पहले पांचों पर उन्हें तेज गेंदबाजों ने आउट किया था।

आईपीएल में कोहली के गोल्डन डक
गेंदबाज खिलाफ जगह साल
आशीष नेहरा मुंबई इंडियंस बेंगलुरु 2008
संदीप शर्मा पंजाब किंग्स बेंगलुरु 2014
नाथन कूल्टर नाइल कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता 2017
दुष्मंथा चमीरा लखनऊ सुपर जाएंट्स डीवाई पाटिल, मुंबई 2022
मार्को यानसेन सनराइजर्स हैदराबाद ब्रेबोर्न, मुंबई 2022
जे सुचित सनराइजर्स हैदराबाद वानखेड़े, मुंबई 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें