फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: बैंगलोर की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण, ऑरेंज-पर्पल कैप पर राजस्थान का कब्जा, जानें अंक तालिका का हाल

Thu, 05 May 2022 10:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन की जीत दर्ज की। पुणे के एमसीए स्टेडियम में बैंगलोर ने 173 रन के स्कोर का बचाव किया और चेन्नई के खिलाफ सीजन की पहली जीत हासिल की।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन की जीत दर्ज की। पुणे के एमसीए स्टेडियम में बैंगलोर ने 173 रन के स्कोर का बचाव किया और चेन्नई के खिलाफ सीजन की पहली जीत हासिल की। आरसीबी को इस जीत से अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। जबकि चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। बैंगलोर की जीत से प्लेऑफ का समीकरण भी अब बदल गया है और कई अन्य टीमें भी दावेदारी में आ गई हैं। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है...

विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

गुजरात की टीम अभी भी सर्वाधिक 16 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के 14 अंक हैं और वह अभी दूसरे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान और बैंगलोर की टीम क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर है और दोनों के 12-12 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब की टीम 10-10 अंक के साथ पांचवें और छठे स्थान पर है। दिल्ली और कोलकाता आठ-आठ अंकों के साथ सातवें और आठवें नंबर पर है। चेन्नई और मुंबई की टीम अभी भी नौवें और 10वें स्थान पर है और दोनों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 10 8 2 16 0.158
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 7 3 14 0.397
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 12 0.340
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 6 5 12 -0.444
सनराइजर्स हैदराबाद  9 5 4 10 0.471
पंजाब किंग्स 10 5 5 10 -0.229
दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 8 0.587
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 6 8 0.060
चेन्नई सुपर किंग्स 10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस 9 1 8 2 -0.836

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अभी भी सर्वाधिक रनों के मामले में सबसे आगे और शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 10 588 65.33 150.76 116
लोकेश राहुल 10 451 56.38 145.01 103*
शिखऱ धवन 10 369 46.13 124.66 88*
अभिषेक शर्मा 9 324 36.00 134.43 75
श्रेयस अय्यर 10 324
36.00
133.33 85
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं जबकि दूसरे स्थान के लिए कुलदीप यादव और कगिसो रबाडा के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों के नाम नौ मैच में 17 विकेट दर्ज है।
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 10 19 15.31 7.27
कुलदीप यादव 9 17 15.82 8.23
कगिसो रबाडा 9 17 16.05 8.27
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
वनिंदु हसरंगा 11 16 19.00 8.21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें