गुजरात की टीम सात में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। सात में से पांच मैच जीतने वाली हैदराबाद और राजस्थान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पांचवीं जीत के साथ लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं आरसीबी पांचवें नंबर पर खिसक गई है। इन्हीं पांच टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग चल रही है। टूर्नामेंट में अब तक छह अंक हासिल करने वाले दिल्ली, कोलकाता और पंजाब के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं, लेकिन इन तीनों टीमों को आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।
नौवें स्थान पर काबिज चेन्नई को टॉप चार में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा। वहीं मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
| टीम |
मैच खेले |
जीत |
हार |
अंक |
रन रेट |
| गुजरात टाइटंस |
7 |
6 |
1 |
12 |
0.396 |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
7 |
5 |
2 |
10 |
0.691 |
| राजस्थान रॉयल्स |
7 |
5 |
2 |
10 |
0.432 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स |
8 |
5 |
3 |
10 |
0.324 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
8 |
5 |
3 |
10 |
-0.472 |
| दिल्ली कैपिटल्स |
7 |
3 |
4 |
6 |
0.715 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
8 |
3 |
5 |
6 |
0.080 |
| पंजाब किंग्स |
7 |
3 |
4 |
6 |
-0.562 |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
7 |
2 |
5 |
4 |
-0.534 |
| मुंबई इंडियंस |
8 |
0 |
8 |
0 |
-1.000 |
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या के बीच दूसरे स्थान की लिए जंग चल रही है। शतक लगाने के बाद राहुल दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर |
7 |
491 |
81.83 |
161.51 |
116 |
| लोकेश राहुल |
8 |
368 |
61.33 |
147.79 |
103* |
| हार्दिक पांड्या |
6 |
295 |
73.75 |
136.57 |
87* |
| तिलक वर्मा |
8 |
272 |
45.33 |
140.20 |
61 |
| फाफ डुप्लेसिस |
8 |
255 |
31.88 |
130.10 |
96 |
पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं, टी नटराजन दूसरे और कुलदीप तीसरे स्थान पर हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
औसत |
इकोनॉमी |
| युजवेंद्र चहल |
7 |
18 |
11.33 |
7.28 |
| टी नटराजन |
7 |
15 |
14.53 |
8.07 |
| कुलदीप यादव |
7 |
13 |
17.38 |
8.47 |
| ड्वेन ब्रावो |
7 |
12 |
18.08 |
8.45 |
| उमेश यादव |
8 |
11 |
21.63 |
7.43 |