अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। गुजरात के पास 12 मैचों में 18 अंक हैं। लखनऊ की टीम 12 मैच में 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के खिलाफ हार के बावजूद राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं, चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 14 अंक हैं। 12 मैचों में 12 अंक के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैच में 10 अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में छठे स्थान पर है। कोलकाता सातवें और पंजाब आठवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के पास भी 10 अंक हैं।
आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। 11 मैच में नौ हार के साथ मुंबई दसवें स्थान पर बनी हुई है। मुंबई के पास चार अंक हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
| टीम |
मैच खेले |
जीत |
हार |
अंक |
रन रेट |
| गुजरात टाइटंस |
12 |
9 |
3 |
18 |
0.376 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स |
12 |
8 |
4 |
16 |
0.385 |
| राजस्थान रॉयल्स |
12 |
7 |
5 |
14 |
0.228 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
12 |
7 |
5 |
14 |
-0.115 |
| दिल्ली कैपिटल्स |
12 |
6 |
6 |
12 |
0.210 |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
11 |
5 |
6 |
10 |
-0.031 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
12 |
5 |
7 |
10 |
-0.057 |
| पंजाब किंग्स |
11 |
5 |
6 |
10 |
-0.231 |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
11 |
4 |
7 |
8 |
0.028 |
| मुंबई इंडियंस |
11 |
2 |
9 |
4 |
-0.894 |
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 12 मैच में 625 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर |
12 |
625 |
56.82 |
149.88 |
116 |
| लोकेश राहुल |
12 |
459 |
45.90. |
140.36 |
103* |
| डेविड वॉर्नर |
10 |
427 |
61.00 |
152.50 |
92* |
| फाफ डुप्लेसिस |
12 |
389 |
35.36 |
132.76 |
96 |
| शुभमन गिल |
12 |
384 |
34.91 |
137.14 |
96 |
राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं, जबकि बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा दूसरे स्थान पर आ गए हैं। चहल के पास 23 और हसरंगा के पास 21 विकेट हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
औसत |
इकोनॉमी |
| युजवेंद्र चहल |
12 |
23 |
15.73 |
7.54 |
| वनिंदु हसरंगा |
12 |
21 |
15.33 |
7.85 |
| कुलदीप यादव |
12 |
18 |
20.66 |
8.71 |
| कगिसो रबाडा |
10 |
18 |
17.94 |
8.72 |
| टी नटराजन |
9 |
17 |
17.82 |
8.65 |