फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RR: युजवेंद्र चहल ने लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की, चौथी बार 20 विकेट का आंकड़ा किया पार

Sat, 07 May 2022 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चहल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 11 मैच में 22 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिरकी का जादू इस बार भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 20 विकेट का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने 11 मैच में 22 विकेट अपने नाम किए हैं। चहल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


चहल ने सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है। मलिंगा ने 2011, 2012, 2013 और 2015 सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट झटके थे। चहल की बात करें तो उन्होंने 2015, 2016, 2020 और 2022 सीजन में ऐसा किया है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार (सात मई) को चहल ने चार विकेट पर 28 रन रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे और मयंक अग्रवाल को आउट किया। चहल आईपीएल के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा बार तीन विकेट लेने वाले गेंदबाजों के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 19 बार मैच में तीन विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा बार तीन विकेट लेने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज मैच में तीन विकेट
लसिथ मलिंगा 19
जसप्रीत बुमराह 17
अमित मिश्रा 17
ड्वेन ब्रावो 16
उमेश यादव 16
युजवेंद्र चहल 15

पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 18 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने 18 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान मयंक अग्रवाल 15 और शिखर धवन 12 रन ही बना सके। राजस्थान के लिए चहल ने तीन विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें