फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs LSG: केएल राहुल ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत, लखनऊ ने पंजाब को दी पटखनी

Sat, 30 Apr 2022 12:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हरा दिया। शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हरा दिया। शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। लखनऊ के गेंदबाजों ने पंजाब की टीम को 133 के स्कोर पर रोक दिया। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की यह इस सीजन की छठी जीत है और वह अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन




लखनऊ के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को मयंक अग्रवाल ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने शुरू के 28 गेंदों में 35 रन बनाए। मयंक हालांकि 17 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद शिखर धवन और फिर भानुका राजपक्षा भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन



रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हुए शिखर धवन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)



लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो ने साझेदारी करनी की कोशिश की लेकिन वह भी जल्दी ही टूट गई। लिविंगस्टोन 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर आउट हुए। क्रुणाल ने जितेश शर्मा को भी जल्दी ही पवेलियन भेजकर पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी। 


क्रुणाल ने डाला विकेट मेडन ओवर (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI) 


विज्ञापन


बेयरस्टो भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। ऋषि धवन ने आखिरी के ओवर में कुछ शॉट्स लगाए लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। 


ऋषि नहीं दिला पाए जीत (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

लखनऊ की तरफ से क्रुणाल पंड्या सबसे अधिक किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में महज 11 रन देकर दो विकेट झटके। इसमें उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला। वहीं मोहसिन खान ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए। 


मोहसिन खान ने लिए तीन विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लखनऊ की शुरुआत खराब थी और कप्तान केएल राहुल छह रन बनाकर तीसरे ही ओवर में चलते बने। क्विंटन डिकॉक ने इसके बाद दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम को उबारा और दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। 


डिकॉक-हुड्डा के बीच 85 रनों की साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

डिकॉक हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए और 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद हुड्डा भी जल्दी ही रन आउट होकर चलते बने। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद लखनऊ ने लगातार विकेट गंवाए। उसने आखिरी के 55 रन बनाने में अपने सात खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। नीचले क्रम पर दुष्मंता चमीरा और मोहसिन खान ने तेजी से कुछ रन बनाए और टीम के स्कोर को 153 रन तक पहुंचाया। पंजाब की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए तो वहीं राहुल चाहर को दो सफलता मिली। 

रबाडा ने झटके चार विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें