पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैचों से एक भी शतक नहीं लगा पाए विराट आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी रन बनाने में नाकाम रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स के पूर्व कप्तान विराट इस सीजन में 10 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। जबकि इस दौरान वह दो बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैचों से एक भी शतक नहीं लगा पाए विराट आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी रन बनाने में नाकाम रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स के पूर्व कप्तान विराट इस सीजन में 10 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। जबकि इस दौरान वह दो बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इस सीजन में कोहली ने 10 पारियों में 20.67 की औसत से 186 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
कोहली की फॉर्म को लेकर उनके दोस्त और आरसीबी के पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने उन्हें महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि एक बल्लेबाज के लिए खराब फॉर्म से वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में कहा, “एक बल्लेबाज के रूप में आप खराब फॉर्म से केवल एक या दो पारियां दूर होते हैं। अगर ये आपके पास आता रहता है तो इससे पीछे हटना मुश्किल होता है।”
विज्ञापन
डिविलियर्स ने बताया कि वह कोहली के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन पूर्व खिलाड़ी ने दावा किया कि फॉर्म में संघर्ष मुख्य रूप से मानसिकता की लड़ाई है। उन्होंने कहा, “मैं प्रतिशत के आधार पर नहीं बता सकता, लेकिन ये दिमाग और दिमाग की ताकत की मुख्य लड़ाई है।”
डिविलियर्स ने कहा, “आप रातों-रात खराब खिलाड़ी नहीं बन जाते। विराट इसे जानते होंगे और मैं इसे जानता हूं। मुझे लगता है कि ये आप किस तरह से सोचते हैं, उसके बारे में है।”
38 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “जब भी आप खेलते हैं तो आपको एक स्पष्ट दिमाग और ताजी ऊर्जा की आवश्यकता होती है और फिर आप खराब फॉर्म से बाहर निकलने का रास्ता खोज सकते हैं।”