फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: अगले साल आईपीएल खेलने को लेकर धोनी ने दिया बड़ा बयान, कहा- आप मुझे पीली जर्सी में देखोगे लेकिन...

Mon, 02 May 2022 09:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की बतौर कप्तान वापसी हो गई है। धोनी बतौर कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार (एक मई) को मैदान पर उतरे। वापसी पर धोनी टॉस हार गए और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर बड़ी बात कही।
विज्ञापन


कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा- क्या आप आगे भी पीली जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे? इस पर चेन्नई के कप्तान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''बिल्कुल, आप मुझे यलो जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन वो जर्सी ये होगी या कोई और इस बारे में नहीं पता।''
 

धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। चेन्नई ने उनके अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी रिटेन किया था। रवींद्र जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


जडेजा को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन होने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी थी कि टीम उन्हें भविष्य में कप्तान बनाएगी। ऐसा हुआ भी। महेंद्र सिंह धोनी ने 15वें सीजन के शुरू होने से दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुए। टीम उनकी कप्तानी में आठ में से छह मैच हार गई। खुद जडेजा का भी प्रदर्शन खराब हुआ। इस कारण उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और शनिवार (30 अप्रैल) को धोनी फिर से टीम के कप्तान बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें