फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने क्विंटन डिकॉक को खरीदा, केएल राहुल के साथ कर सकते हैं ओपनिंग

Sat, 12 Feb 2022 02:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

डिकॉक आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। डिकॉक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ सीमित ओवर की क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 लिए बेंगलुरु में चल रही नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहली बार बोली लगाते हुए क्विंटन डिकॉक को खरीदा। डिकॉक लंबे समय से मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। टीम ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। डिकॉक आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले सीजन के 11 मैचों में 297 रन बनाए थे। उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है और अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी। डिकॉक को मार्की खिलाड़ी बनाया गया था।
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।

आईपीएल में कैसा रहा है डिकॉक का प्रदर्शन
डिकॉक 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 77 आईपीएल मैचों में 31.33 के औसत से 2256 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.93 का रहा है। आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 108 रन है। वह एक शतक और 16 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं विकेट के पीछे उन्होंने 53 कैच पकड़े हैं और 14 स्टंपिंग भी की हैं। साल 2020 और 2019 में उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं डिकॉक
सनराइजर्स हैदराबाद
दिल्ली कैपिटल्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
मुंबई इंडियंस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें