फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matthew Wade Angry: ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ करने वाले मैथ्यू वेड की लगी क्लास, आईपीएल ने पढ़ाया नियमों का पाठ

Fri, 20 May 2022 05:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैक्सवेल की गेंद पर आउट होने के बाद वेड नाराज हो गए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद अपने गुस्से को जाहिर किया और सबसे पहले हेलमेट को पटक दिया। उसके बाद बल्ले को नीचे मारा। वेड ड्रेसिंग रूम में मौजूद कई चीजों को नुकसान पहुंचाते भी नजर आए।
विज्ञापन
मैथ्यू वेड - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल के 67वें मैच में आठ विकेट से हरा दिया। गुरुवार (19 मई) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैथ्यू वेड काफी चर्चा में आए थे। ऑस्ट्रेलिया का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज खेल को लेकर नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में अपनी हरकतों को लेकर मुश्किल में फंस गया। दरअसल, वेड ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग में तोड़-फोड़ की थी।
विज्ञापन


वेड की इस हरकत को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने उन्हें फटकार लगाई है। आईपीएल ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आईपीएल के मुताबिक, ‘‘वेड ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल एक का अपराध और सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।’’

आईपीएल ने अपने बयान में उल्लंघन का कोई कारण नहीं बताया है। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर आउट होने के बाद वेड जब पवेलियन जा रहे थे तो उन्होंने पहले मैक्सवेल से बात की और फिर विराट कोहली ने उनके प्रति सहानुभूति जताई। गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा था। उन्होंने 13 गेंद पर 16 रन बनाए थे।
विज्ञापन




मैक्सवेल की गेंद पर वेड को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। इस फैसले से वो काफी निराश थे। मैक्सवेल की लेंथ गेंद पर वेड स्वीप मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी। गेंदबाज और फील्डर की अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। वेड ने फैसले के खिलाफ अपील की और रिव्यू लिया। रिव्यू देखने के बाद थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया।

फैसला आने के बाद वेड ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद अपने गुस्से को जाहिर किया और सबसे पहले हेलमेट को पटक दिया। उसके बाद बल्ले को नीचे मारा। वेड ड्रेसिंग रूम में मौजूद कई चीजों को नुकसान पहुंचाते भी नजर आए। उनकी इस करतूत का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें