लखनऊ को पहले मैच में गुजरात ने पांच विकेट से हराया था। वहीं, चेन्नई के खिलाफ मैच में लखनऊ टूम ने 211 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी और अपनी टीम को जिताने में मदद की।
इसके बाद आवेश खान, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, मनीष पांडे समेत मेंटर गौतम गंभीर और कोच एंडी फ्लावर तक सभी ड्रेसिंग रूम में 'स्वीट कैरोलिन' गाते और नाचते नजर आए। लखनऊ की टीम अब चार अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी।