फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: बांग्लादेशी तेज गेंदबाज की चमकेगी किस्मत? मार्क वुड की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स में मिल सकता है मौका

Mon, 21 Mar 2022 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने इस बात की घोषणा की थी कि मार्क वुड चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी थी। केएल राहुल की टीम को मार्क वुड की जगह एक बेहतर तेज गेंदबाज की तलाश है।
विज्ञापन
तस्कीन अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के चोटिल होने के बाद बड़ा फैसला किया है। उसने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को उनकी जगह टीम में शामिल करने की योजना बनाई है। तस्कीन पहली बार आईपीएल की किसी टीम में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए लखनऊ ने तस्कीन को ऑफर भी भेजा है। फ्रेंचाइजी को तेज गेंदबाज के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने इस मामले को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को फोन भी किया है। उन्होंने तस्कीन की उपलब्धता को लेकर बात की है। तस्कीन फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में बांग्लादेशी टीम के साथ हैं। वहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है।

अगर तस्कीन आईपीएल में जाने का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें समय से पहले बांग्लादेशी टीम के कैंप को छोड़ना होगा। अंतिम फैसला लेने के लिए तस्कीन ने लखनऊ फ्रेंचाइजी से कुछ समय मांगा है। तस्कीन अगर आईपीएल में खेलने का फैसला करते हैं तो वे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ भारत आ सकते हैं।
विज्ञापन


बीसीबी के एक अधिकारी ने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने के सवाल पर बांग्लादेश के एक अखबार से बात की। उन्होंने कहा, “फ्रैंचाइजी क्रिकेट अब वास्तविकता है। आप चाहें तो भी किसी खिलाड़ी को जाने से नहीं रोक पाएंगे।” तस्कीन के करियर की बात करें तो उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 23, 47 वनडे में 62 और 33 टी20 मैचों में 23 विकेट झटके हैं।

इससे पहले आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने इस बात की घोषणा की थी कि मार्क वुड चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी थी। केएल राहुल की टीम को मार्क वुड की जगह एक बेहतर तेज गेंदबाज की तलाश है। वुड को फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 7.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान), इविन लुईस, मनन वोहरा, मनीष पांडे, क्विंटन डीकॉक, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, करन शर्मा, क्रुणाल पंड्या, कायेल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, अंकित राजपूत, आवेश खान, दुष्मंथा चमीरा, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, शाहबाज नदीम।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें