फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स ने जीता दिल, मैच के बाद सबके सामने छुए चार साल छोटे सचिन तेंदुलकर के पैर

Thu, 14 Apr 2022 05:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले। इस दौरान दोनों की दोस्ती और एक-दूसरे के लिए इज्जत साफ देखने को मिली। मुंबई और पंजाब के बीच मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोच एक-दूसरे से मिल रहे थे। इसी दौरान जोंटी जैसे ही सचिन के सामने पहुंचे, उन्होंने भारतीय दिग्गज के पैर छूने की कोशिश की।
विज्ञापन
जोंटी रोेड्स ने छुए सचिन तेंदुलकर के पैर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के 15वें सीजन का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इस सीजन में 23 मैच हो जाने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाई है। उसे शुरू के पांचों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस को बुधवार को भी पंजाब किंग्स के हाथों रोमांचक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। इस दौरान एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित और खुश हो गए। 

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले। इस दौरान दोनों की दोस्ती और एक-दूसरे के लिए इज्जत साफ देखने को मिली। दरअसल मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोच एक-दूसरे से मिल रहे थे। इसी दौरान जोंटी जैसे ही सचिन के सामने पहुंचे, उन्होंने भारतीय दिग्गज के पैर छूने की कोशिश की। इसे देखकर सचिन ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर मुस्कुराते हुए आपस में गले मिले। 

सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं और वह ड्रेसिंग रूम से लेकर डग आउट तक खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हुए नजर आते हैं। मैच के दौरान भी सचिन युवा और सीनियर खिलाड़ियों को टिप्स देते रहते हैं। दूसरी तरफ जोंटी रोड्स जो पहले मुंबई का हिस्सा थे। वह इस बार पंजाब किंग्स के सहायक कोच हैं और कुंबले के साथ मिलकर टीम को मजबूती देने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया के बेहतरीन फील्डर जोंटी रोड्स सचिन तेंडुलकर के पैर छूने के लिए मैदान में ही झुक गए। सचिन ने भी तुरंत नीचे झुककर उनके हाथ पकड़ लिए। थोड़ी देर तक रोड्स उनके पैर छूने की कोशिश करते रहे मगर तेंदुलकर ने भी पैर छूने नहीं दिए। 
 
जोंटी रोड्स उम्र में सचिन से चार साल बड़े हैं। रोड्स की उम्र 52 साल है तो वहीं सचिन तेंदुलकर 48 साल के हैं। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय तक अपने-अपने देश की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं और इनकी दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। एक और बात यह भी है कि सचिन जहां भारत के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं तो वहीं जोंटी को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का भारत प्रेम भी जगजाहिर है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी 'इंडिया' रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें