फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता को किया धराशाई, टी20 में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, नौ गेंद में झटके पांच विकेट

Mon, 09 May 2022 09:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बुमराह ने आईपीएल के शुरुआती 10 मैचों में पांच विकेट लिए थे। अब एक ही मुकाबलें में उनके खाते में पांच विकेट आ गए। इस तरह बुमराह के नाम 11 मैचों में अब 10 विकेट हो गए हैं। 10 रन पर पांच विकेट टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बार आईपीएल 2022 में किसी टीम पर कहर बरपाया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को अपनी तूफानी गेंदबाजी से धराशाई कर दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सोमवार (नौ मई) को उन्होंने 10 रन देकर पांच विकेट लिए। टी20 क्रिकेट में बुमराह का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी गेंदबाजी के कारण एक समय तीन विकेट पर 123 रन बना चुकी कोलकाता की टीम कुल 164 रन ही बना सकी।
विज्ञापन



विज्ञापन


बुमराह ने आईपीएल के शुरुआती 10 मैचों में पांच विकेट लिए थे। अब एक ही मुकाबलें में उनके खाते में पांच विकेट आ गए। इस तरह बुमराह के नाम 11 मैचों में अब 10 विकेट हो गए हैं। 10 रन पर पांच विकेट टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था। उन्होंने दुबई में 2020 आईपीएल में 14 रन देकर चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
गेंदबाज टीम खिलाफ जगह साल प्रदर्शन
अल्जारी जोसेफ मुंबई हैदराबाद हैदराबाद 2019 6/12
सोहेल तनवीर राजस्थान चेन्नई जयपुर 2008 6/14
एडम जम्पा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स हैदराबाद विशाखापट्टनम 2016 6/19
अनिल कुंबले आरसीबी राजस्थान केपटाउन 2009 5/5
जसप्रीत बुमराह मुंबई कोलकाता मुंबई 2022 5/10




बुमराह ने नौ गेंदों में पांच विकेट लिए। उन्हें पहली सफलता 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिली। आंद्रे रसेल (नौ रन) को बुमराह ने कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। इसके बाद नीतीश राणा (43 रन) को उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद बुमराह ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर शेल्डन जैक्सन (पांच रन), तीसरी गेंद पर पैट कमिंस (00) और चौथी गेंद पर सुनील नरेन (00) को आउट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें