फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: 15 साल में कितना बदला आईपीएल, मीडिया राइट्स की रकम हुई दोगुनी, पर 2016 से नहीं बढ़ी विजेता की इनामी राशि

Mon, 30 May 2022 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दुनिया की सबसे अमीर और सबसे ग्लैमरस टी20 क्रिकेट लीग अपने 15वें सीजन में भी काफी चर्चाओं में रही। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल ने न केवल इसमें शामिल लोगों के लिए करियर बनाने में मदद की है, बल्कि इसमें शामिल लोगों के जीवन को भी समृद्ध किया है।
विज्ञापन
आईपीएल की इनामी राशि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम बन गई है। फाइनल में उसने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। इस सीजन चैंपियन बनने वाली टीम को इनामी राशि के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, रनर-अप टीम को 12.5 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले। यह लीग का 15वां सीजन खेला गया और इन सालों में आईपीएल में काफी कुछ बदला है।
विज्ञापन


नए-नए नियम आए हैं, मीडिया राइट्स में काफी बदलाव हुए और यहां तक की इनामी राशि में भी अंतर आया। हालांकि, मीडिया राइट्स में 2008 के मुकाबले दो गुना बढ़ोतरी हुई है, वहीं इनामी राशि में 2016 तक चार गुना बढ़ोतरी तो हुई, लेकिन इसके बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके उलट बीच-बीच में इनामी राशि को कम ही किया गया था। आइए जानते हैं इन 15 सालों में इनामी राशि और मीडिया राइट्स में क्या कुछ अंतर आया है....

इनामी राशि

आईपीएल उप विजेता की इनामी राशि - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की सबसे अमीर और सबसे ग्लैमरस टी20 क्रिकेट लीग अपने 15वें सीजन में भी काफी चर्चाओं में रही। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल ने न केवल इसमें शामिल लोगों के लिए करियर बनाने में मदद की है, बल्कि इसमें शामिल लोगों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

आईपीएल के आंकड़े इसे स्पष्ट रूप से साबित करते हैं। पैसा हमेशा आईपीएल का चर्चा का विषय रहा है और इस टूर्नामेंट को इतना अनोखा बनाने वाले कारकों में से एक है इसकी इनामी राशि, जो हर सीजन शीर्ष चार टीमों को दी जाती है।

आईपीएल 2022 ट्रॉफी - फोटो : IPL/BCCI
2008 में आईपीएल प्राइज मनी तब के मुताबिक तीन मिलियन डॉलर यानी 12 करोड़ रुपये थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर दिवंगत शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स टीम को आईपीएल 2008 में 1.2 मिलियन डॉलर यानी 4.8 करोड़ रुपये मिले थे। 2016 में इनामी राशि बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गई थी, जो कि 2008 में आईपीएल में सभी चार टीमों के लिए आवंटित पुरस्कार राशि से अधिक थी। 

2008 से 2016 के बीच विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी हुई। 2017 में इसे घटाकर 15 करोड़ रुपये किया गया था। इसके बाद 2018 और 2019 में फिर से इनामी राशि बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये की गई। 2020 में कोरोना की वजह से इनामी राशि को घटाकर 10 करोड़ रुपये की गई। 2021 में  विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये मिला और 2022 में भी इतनी ही राशि विजेता टीम को मिली। चार टीमों को मिलने वाली ओवरऑल राशि की बात की जाए तो 2008 (12 करोड़) के मुकाबले इस सीजन राशि को 46.5 करोड़ रुपये की गई। 

ओवरऑल राशि में 2008 के मुकाबले करीब चार गुना बढ़ोतरी हुई है। इस साल रनर अप टीम को 12.5 करोड़ रुपये दिये गए, साथ ही कई और अवॉर्ड्स भी दिए गए l

मीडिया राइट्स

मीडिया राइट्स क्या होता है?
जब कोई संस्था किसी खास समय के लिए टीवी या डिजिटल माध्यम पर किसी कार्यक्रम को दिखाने की अनुमति खास कंपनी को देती है तो एक रकम तय करती है। उसे तय समय तक कार्यक्रम को दिखाने की अनुमति मिलती है। जैसे- शुरू में आईपीएल का प्रसारण सोनी के चैनलों पर किया जाता था। 2017 से यह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होता है।

बोर्ड को आईपीएल की कमाई का 70 फीसदी हिस्सा यहीं से मिलता है। खास बात यह है कि इस कमाई पर उसे टैक्स भी नहीं देना पड़ता है, क्योंकि इनकम टैक्स के सेक्शन 12ए के तहत बीसीसीआई को आईपीएल की कमाई पर टैक्स देने की छूट है। देश भर में क्रिकेट के प्रचार के लिए ऐसा किया गया है।

मीडिया राइट्स

आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला
क्या है आईपीएल मीडिया राइट्स का इतिहास?
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। इसके प्रसारण के लिए सबसे पहले सोनी ने अधिकार खरीदे थे। उसने 2008 से 2017 तक के लिए 8200 करोड़ रुपये में मीडिया राइट्स हासिल किए थे। तब ऑनलाइन प्रसारण नहीं होता था। इसके बाद बीसीसीआई ने 2018 में मीडिया राइट्स के लिए अधिकार फिर से बेचे। इस बार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोनी को पछाड़ दिया। 2018 में स्टार स्पोर्ट्स ने मीडिया राइट्स 16,347 करोड़ रुपये में खरीदे। यानी 2008 के मुकाबले यह दो गुना (100 फीसद) रहा। 
विज्ञापन

आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2023 से 2027 सत्र के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी किए हैं। इस बार नीलामी की प्रकिया ऑनलाइन होगी। ई-नीलामी की शुरुआत 12 जून को होगी। बोर्ड के सचिव जय शाह ने 29 मार्च को ट्वीट कर कहा कि बीसीसीआई को बड़ी बोली की उम्मीद है। बोर्ड ने टीवी और डिजिटल राइट्स अलग-अलग बेचने का फैसला किया। 

इससे माना जा रहा है कि इस बार मीडिया राइट्स की नीलामी 45000 से लेकर 50000 करोड़ रुपये के बीच तक हो सकती है। पहले मीडिया राइट्स एक साथ ही बेचे जाते थे। उसमें टीवी से लेकर डिजिटल राइट्स भी मौजूद होते थे। डिजिटल मीडिया के बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने फैसला किया है कि इस पर एक ही पैकेज की जगह चार अलग-अलग पैकेज में राइट्स को बेचा जाएगा। इससे बोर्ड करोड़ों का फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें