फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: पृथ्वी शॉ के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, लखनऊ के खिलाफ मैच में इस गलती की वजह से लगा जुर्माना

Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शॉ के ऊपर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शॉ के ऊपर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। शॉ ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध और सजा को स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


किसी विपक्षी खिलाड़ी या अंपायर के खिलाफ किसी भी प्रकार का इशारा करना आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 का अपराध माना जाता है। शॉ पर भी इसी के तहत कार्रवाई हुई है। 

दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ रविवार को दिन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को छह रनों से हराया और प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। 
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ इस मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सात गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें