फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs SRH: दिल्ली को हर हाल में चाहिए जीत, हैदराबाद लगातार दो हार के क्रम को तोड़ने उतरेगी, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Thu, 05 May 2022 11:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल-15 में पिछले पांच मुकाबले उसके प्रदर्शन में निरंतरता के आभाव को दर्शाते हैं। पांच मुकाबलों से उसे एक मैच में जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को दिल्ली इसी निरंतरता से पार पाते हुए अपने को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल-15 में पिछले पांच मुकाबले उसके प्रदर्शन में निरंतरता के आभाव को दर्शाते हैं। पांच मुकाबलों से उसे एक मैच में जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को दिल्ली इसी निरंतरता से पार पाते हुए अपने को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ समेत उसके बल्लेबाजों की हैदराबाद के तेज गेंदबाजों के समक्ष कड़ी परीक्षा होगी। दिल्ली को अपनी उम्मीदें जीवंत रखने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। वहीं हैदराबाद अपनी लगातार दो हार के क्रम को तोड़ने के लिए उतरेगी।

विज्ञापन

ललित को दिखानी होगी उपयोगिता

दिल्ली को नौ में से पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसके प्रदर्शन और टीम संयोजन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के चहेते ललित यादव शुरुआती मैचों के बाद अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि एनरिक नोर्त्जे का खास उपयोग नहीं किया गया है, दिल्ली ने नीलामी से पहले उन्हें टीम में बनाए रखा था। ऑलराउंडर ललित ने अब तक नौ मैचों में केवल 137 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 110 से कम हैं। उन्होंने चार विकेट लिए हैं।

पंत से लंबी पारी की उम्मीद

दिल्ली के गेंदबाजों में कुलदीप यादव (17 विकेट) और खलील अहमद (11) को छोड़कर अन्य प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। मुस्ताफिजुर रहमान टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी में भी निरंतरता नहीं रही है। कप्तान ऋषभ पंत (234 रन) ने अपने आक्त्रसमक तेवर दिखाए हैं लेकिन वह अब तक लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनका सनराइजर्स के तेज गेंदबाज उमरान मलिक से मुकाबला देखने लायक होगा। मलिक का उपयोग पावरप्ले के बाद ही किया जाता रहा है और तब पंत के विकेट पर रहने की संभावना है।

हैदराबाद की गेंदबाजी मजबूत

दिल्ली के के लिए भुवनेश्वर कुमार, उमरान, टी नटराजन और मार्को जेनसेन का सामना आसान नहीं होगा। सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अब तक अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है और वे अपनी टीम को छठी जीत दिलाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली के लिये अच्छी खबर वाशिंगटन सुंदर का सामना नहीं करना होगा। उनके हाथ में फिर चोट लग गई है। उनकी जगह जगदीश सुचित अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं।

विलियम्सन से कप्तानी की पारी की उम्मीद

सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (324 रन) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान केन विलियम्सन अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सनराइजर्स की पांच जीत में अभिषेक, एडिन मार्करम और राहुल त्रिपाठी ने बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई है।

संभावित एकादश

दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव और मुस्तफिजुर रहमान।

सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, मार्को यानसेन/फजलहक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक
विज्ञापन

दोनों टीमों की स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी , ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भारत और टिम सिफर्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद
केन विलियम्सन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडिन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, रोमारियो शेफर्ड, मार्को जेनसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार , सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, एफ फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें