आईपीएल 2022 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 92 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। वॉर्नर ने इस पारी के साथ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वॉर्नर ने दिल्ली के खिलाफ जो अर्धशतक लगाया, वह उनके टी-20 क्रिकेट इतिहास का 89वां अर्धशतक रहा। गेल ने अपनी टी-20 करियर में 88 अर्धशतक लगाए हैं। तीसरे नंबर पर 77 अर्धशतक के साथ भारत के विराट कोहली और चौथे नंबर पर 71 अर्धशतक के साथ पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। वॉर्नर के नाम आईपीएल में भी ढेरों रिकॉर्ड हैं।