फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK Playoffs Scenario: क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है चेन्नई सुपरकिंग्स? जानें धोनी की टीम के समीकरण

Sat, 07 May 2022 05:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई ने अब तक 10 मैच खेले हैं और उसे चार मुकाबलों में भाग लेना है। टीम के अभी छह अंक हैं। अगर धोनी की सेना बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो उसे आठ अंक और मिलेंगे। इस तरह चेन्नई के खाते में 14 मैच के बाद कुल 14 अंक हो जाएंगे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। टूर्नामेंट के 15वें सीजन में अब तक महेंद्र सिंह धोनी की टीम 10 में से तीन मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। धोनी के दोबारा कप्तान बनने के बाद टीम दो मैच खेली है और उसे एक में जीत मिली है। वहीं, एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। नौवें स्थान पर काबिज चेन्नई को लेकर प्रशंसक लगातार टीम के समीकरण को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चेन्नई की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच पाएगी?
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक - फोटो : IPL/BCCI
बाकी बचे मुकाबलों में जीत जरूरी
चेन्नई ने अब तक 10 मैच खेले हैं और उसे चार मुकाबलों में भाग लेना है। टीम के अभी छह अंक हैं। अगर धोनी की सेना बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो उसे आठ अंक और मिलेंगे। इस तरह चेन्नई के खाते में 14 मैच के बाद कुल 14 अंक हो जाएंगे। आईपीएल इतिहास में कई बार 14 अंक हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
नेट रनरेट में करना होगा सुधार
10 में से तीन मैच जीतने के बावजूद चेन्नई का नेट रनरेट निगेटिव में है। 10 मैचों के बाद टीम का नेट रनरेट -0.431 है। उसे बाकी बचे चार मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। उसके बाद ही टीम के नेट रनरेट में सुधार हो सकेगा। अगर चार बार की चैंपियन टीम बाकी बचे चारों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ में जाने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
नेट रनरेट में करना होगा सुधार
10 में से तीन मैच जीतने के बावजूद चेन्नई का नेट रनरेट निगेटिव में है। 10 मैचों के बाद टीम का नेट रनरेट -0.431 है। उसे बाकी बचे चार मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। उसके बाद ही टीम के नेट रनरेट में सुधार हो सकेगा। अगर चार बार की चैंपियन टीम बाकी बचे चारों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ में जाने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
दूसरी टीमों पर निर्भर धोनी की सेना
धोनी की कप्तानी वाली टीम को अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन के अलावा अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी। चेन्नई से आगे कोलकाता नाइटराइडर्स के 10 मैचों में आठ अंक हैं। पंजाब किंग्स के 10 मैच में 10, सनराइजर्स हैदराबाद के 10 मैचों में 10 और दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 10 अंक हैं। शीर्ष चार में काबिज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 11 मैचों में 12, राजस्थान रॉयल्स के 10 मैचों में 12, लखनऊ सुपरजाएंट्स के 10 मैचों में 14 और गुजरात टाइटंस के 11 मैचों में 16 अंक हैं।

गुजरात और लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के सबसे करीब है। राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी अधर में लटकी हुई है। चेन्नई की टीम चाहेगी कि राजस्थान और बैंगलोर की टीम ज्यादा से ज्यादा मैचों में हारे। इसके अलावा अन्य टीमों के नतीजों उसके मुताबिक हो।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई को अब किस-किस के खिलाफ खेलना है?
चेन्नई को अभी चार मैच और खेलने हैं। धोनी की टीम आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स, 12 मई को मुंबई इंडियंस, 15 मई को गुजरात टाइटंस और 20 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। टीम सीजन में इस बार मुंबई को हरा चुकी है। गुजरात से हार का बदला लेने का मौका होगा। दिल्ली और राजस्थान के खिलाफ सीजन में पहली बार उतरेगी।

चेन्नई का इस सीजन में प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा
कोलकाता नाइटराइडर्स हार
लखनऊ सुपर जाएंट्स हार
पंजाब किंग्स हार
सनराइजर्स हैदराबाद हार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जीत
गुजरात टाइटंस हार
मुंबई इंडियंस जीत
पंजाब किंग्स हार
सनराइजर्स हैदराबाद जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें