फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कितनी बड़ी है मोईन अली की चोट और कब खेल पाएंगे बाकी मुकाबले? सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने दी जानकारी

Tue, 26 Apr 2022 02:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई की टीम पंजाब के 188 रन के लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई। मैच के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के ऑलराउंडर मोईन अली की चोट पर अपडेट साझा किया।
विज्ञापन
मोईन अली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई की टीम पंजाब के 188 रन के लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई। यह उसकी इस सीजन की छठी हार थी और उसके लिए अब प्ले ऑफ में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है। मैच के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के ऑलराउंडर मोईन अली की चोट पर अपडेट साझा किया।

विज्ञापन


मोइन अली पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मोईन को टखने में चोट लगी है और वह आगे के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। मोईन की चोट और टीम में वापसी पर कोच फ्लेमिंग ने बात की। उन्होंने उम्मीद जताई की इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर अगले एक हफ्ते में वापस खेलने लगेगा।

पंजाब के खिलाफ मैच में मिली हार के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने मीडिया से बात की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया, “मोइन अली का टखना मुड़ गया था, शुक्र इस बात का है कि एक्स-रे में खुलासा हुआ है कि उन्हें फ्रेक्चर नहीं है। हालांकि इससे उबरने में समय लगता है, शायद सात दिन। उम्मीद करते हैं कि वह तेजी से उबरेगा क्योंकि फ्रेक्चर नहीं है।’’
विज्ञापन


अंबाती रायडू भी सोमवार को चोटिल हुए थे। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ब्रेक के समय जब देखा तो उसके हाथ में खरोंच आई थी। उस पर बर्फ लगाई गई और शायद वह पट्टी बांधकर खेला। यह वही हाथ है जिसमें कुछ समय पहले फ्रेक्चर हुआ था, यह चोट भी अभी ताजा है और इस तरह की पारी से बेशक कुछ नुकसान हो सकता है।’’

मोईन अली के ना रहने से टीम का संतुलन भी बिगड़ा हुआ लग रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने दो मैचों में कीवी स्पिनर मिचेल सैंटनर को मौका दिया है। उन्हें बल्लेबाजी में भी तीसरे नंबर पर भेजा जा रहा है। लेकिन टीम का यह दांव अभी तक सही नहीं बैठा है। ऐसे में टीम यही चाहेगी कि मोईन की जल्दी टीम में वापसी हो और वह अपनी पुरानी लय में लौटें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें