आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस दौरान कई खिलाड़ियों की टीम बदली तो कईयों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसमें एक सबसे हैरान करने वाला नाम 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर सुरेश रैना का रहा, जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं चुना।
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस दौरान कई खिलाड़ियों की टीम बदली तो कईयों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसमें एक सबसे हैरान करने वाला नाम 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर सुरेश रैना का रहा, जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं चुना। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रैना को उनकी टीम का भी साथ नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
रैना को नहीं चुने जाने को लेकर उनके प्रशंसकों में भी निराशा दिखी और सबने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। हालांकि नीलामी खत्म होने के बाद सीएसके के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) काशी विश्वनाथन ने रैना के लिए बोली नहीं लगाने के पीछे का कारण बताया।
विश्वनाथन ने चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में रैना की तारीफ करते हुए कहा, "रैना पिछले 12 वर्षों से सीएसके के लिए निरंतर प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं। बेशक, हमारे लिए रैना का नहीं होना बहुत मुश्किल था, लेकिन साथ ही, आपको यह भी समझना चाहिए कि टीम की संरचना फॉर्म पर निर्भर करती है, यही एक कारण है कि हमने सोचा कि वह इस टीम में फिट नहीं हो सकता है।"
विज्ञापन
रैना के आईपीएल करियर की बात करें तो बाएं हाथ के 36 वर्षीय क्रिकेटर ने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। इसमें भी रैना ने चेन्नई की तरफ से 11 साल तक खेलते हुए 4687 रन बनाए।