फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल पर फिर कोरोना का खतरा, आईपीएल टीम मालिकों के साथ मीटिंग करेगा बीसीसीआई

Thu, 23 Dec 2021 11:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते बीसीसीआई आईपीएल 2022 को लेकर चिंतित है। इस मामले पर बोर्ड सभी टीमों के मालिकों के साथ बैठक कर सकता है। 
 
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की सभी टीमों के मालिकों के साथ बैठक कर सकता है, जिसमें आईपीएल के आयोजन से जुड़े मामले पर चर्चा होगी। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट आने के बाद कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसके बाद बीसीसीआई आईपीएल 2022 के आयोजन को लेकर चिंतित है। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड अगले महीने इस मीटिंग का आयोजन कर सकता है। मीटिंग में बीसीसीआई और सभी टीमों के मालिक आईपीएल के प्लान बी को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अगले दो महीने में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। वहीं अगले साल अप्रैल और मई के महीने में आईपीएल 2022 का आयोजन होना है। ऐसे में 2021 की तरह इस सीजन भी कोरोना के चलते आईपीएल रोकना पड़ सकता है। क्रिकबज की खबर के अनुसार इससे बचने के लिए बीसीसीआई सुरक्षित विकल्पों पर विचार कर सकता है। 

क्या है आईपीएल का शेड्यूल
बीसीसीआई के मौजूदा प्लान के अनुसार आईपीएल 2022 की शुरुआत दो अप्रैल से होगी। सभी टीमें सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच बाहर जा कर खेलेंगी। अगर देश में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो आईपीएल के प्लान में बदलाव हो सकता है। पिछले साल बीसीसीआई के पास कोई दूसरा प्लान नहीं था और यह टूर्नामेंट बीच में ही रोकना पड़ा था। इस वजह से बोर्ड इस साल मजबूत प्लान बनाना चाहता है ताकि कोरोना के मामले बढ़ने पर भी टूर्नामेंट बीच में न रुके। 
विज्ञापन


लखनऊ और अहमदाबाद के मालिक भी होंगे शामिल
इस मीटिंग में लखनऊ और अहमदाबाद के मालिकों का बाकी टीमों के मालिकों के साथ आधिकारिक परिचय कराया जाएगा। कोरोना के मामले बढ़ने पर इस बार आईपीएल सिर्फ मुंबई और पुणे या फिर गुजरात के अहमदाबाद, बड़ौदा और राजकोट में आयोजित हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में नहीं कराना चाहता है, जहां पिछले आईपीएल के अधिकतर मैच खेले गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें