फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के नाम से जानी जाएगी अहमदाबाद की टीम, हार्दिक होंगे कप्तान, जानिए इस टीम के बारे में पूरी जानकारी

Wed, 09 Feb 2022 12:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद फ्रेंचाईजी को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है। हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
अहमदाबाद ने मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली अहमदाबाद की टीम का नाम 'गुजरात टाइटंस' है। इस टीम में हार्दिक पांड्या के अलावा शुभमन गिल और राशिद खान पहले से जुड़ चुके हैं। गुजरात टाइटंस के नाम को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे और कई खबरों में कहा गया था कि टीम का नाम अहमदाबाद टाइटंस होगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस टीम का नाम 'गुजरात टाइटंस' रखा गया है। 
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा को अपना कोच बनाया है, जबकि टीम इंडिया को 2011 में वर्ल्डकप जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन बतौर को टीम का मेंटर बनाया गया है। विक्रम सोलंकी टीम के डायरेक्टर होंगे।

विज्ञापन


सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ में खरीदी गुजरात की फ्रेंचाइजी
इस साल आईपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पिछले महीने ही अपने आधिकारिक नाम का एलान किया था। यह टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम से जानी जाएगी। वहीं अहमदाबाद ने अपना नाम गुजरात टाइटंस रखा है। 

ड्राफ्ट में चुने गए गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की कीमत
 
खिलाड़ी  टीम  कीमत
हार्दिक पांड्या अहमदाबाद    15 करोड़
राशिद खान  अहमदाबाद 15 करोड़
शुभमन गिल   अहमदाबाद 8 करोड़

मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस के पर्स में 52 करोड़ रुपये हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें