सौरव गांगुली और जय शाह
- फोटो : social media
सौरव गांगुली की माने तो आईपीएल का अगला सीजन अपने तय समयानुसार अप्रैल-मई में ही होगा, जिसका आयोजन भारत ही करेगा। फरवरी में हिंदुस्तानी सरजमीं पर ही इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी भी की जाएगी। इंडिया टुडे से खास बातचीत में सौरव ने आत्मविश्वास से कहा कि हम हर हाल में अगले सीजन की अगुवानी भारत में करने के तैयार है।