फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर के संक्रमित होने पर आरसीबी से मुकाबला हुआ स्थगित 

Tue, 04 May 2021 08:06 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीएसके के सीईओ, गेंदबाजी कोच एल बालाजी पहले संक्रमित फिर निगेटिव
  • डीडीसीए के सात ग्राउंड स्टाफ भी निकले संक्रमित
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना ने अभेद्य माने जा रहे आईपीएल के बेहद सुरक्षित बायो सिक्योर बबल में सेंधमारी कर टूर्नामेंट के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के संक्रमित पाए जाने पर अहमदाबाद में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और केकेआर का मुकाबला स्थगित करना पड़ा। यही नहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ के विश्वनाथन और गेंदबाजी कोच एल बालाजी समेत तीन पहले संक्रमित पाए गए बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। साथ ही डीडीसीए के सात ग्राउंड स्टाफ भी संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन


स्थगित मुकाबले की नई तिथि घोषित नहीं
केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले की नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। आईपीएल का दावा है कि केकेआर के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनका फिर टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर मुकाबले की नई तिथि घोषित की जाएगी। वरुण और संदीप को एकांतवास में भेजा गया है। यही नहीं ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला पैट कमिंस समेत केकेआर के पांच क्रिकेटर हल्के बीमार बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली में पांच मई को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला तभी होगा जब सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के सभी सदस्यों की एक और रिपोर्ट निगेटिव आएगी। संक्रमित पाए जाने के बाद फिर निगेटिव निकले सीएसके के तीनों सदस्यों की फिर टेस्टिंग कराई गई है।  आयोजन इनकी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। बालाजी मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में सीएसके डगआउट में थे।

कंधे की स्कैनिंग के लिए अस्पताल गए थे वरुण
वरुण और संदीप के संक्रमित पाए जाने पर आईपीएल ने बयान में कहा है कि मेडिकल टीम दोनों की निगरानी रख रही है। दोनों चौथे दिन तीसरे दौर की टेस्टिंग में संक्रमित निकले हैं। केकेआर के बाकी सदस्यों की टेस्टिंग कराई जा रही है जिससे अन्य किसी के संक्रमित होने पर उसका जल्द से जल्द इलाज किया जा सके। मेडिकल टीम यह भी पता लगा रही है कि पिछले 48 घंटों में इन दोनों खिलाडिय़ों के साथ अन्य कौन संपर्क में थे। 
विज्ञापन


बयान में संक्रमण का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वरुण को बबल से बाहर ग्रीन जोन के जरिए उनके कंधे का स्कैन कराने के लिए अस्पताल ले जाया जा गया। शायद यहीं से उन्हें संक्रमण हुआ होगा। वहीं डीडीसीए के एक पदाधिकारी ने ग्राउंड स्टाफ के संक्रमित होने की बात स्वीकारी लेकिन यह भी कहा कि इनका सनराइजर्स और राजस्थान के मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से संपर्क नहीं हुआ। 

ऑस्ट्रेलियाई जांपा ने उठाए थे बबल पर सवाल
आरसीबी के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने अपने देश जाने के बाद आईपीएल के बायो सिक्योर बबल की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यह बबल उन्हें उतना सुरक्षित नहीं लगा जितनी बीते वर्ष यूएई में हुए बबल में वह सुरक्षित महसूस कर रहे थे।

सच्चाई भी है यूएई में बीते वर्ष आईपीएल शुरू होने से पहले जरूर सीएसके के दीपक चाहर और रुतराज गायकवाड़ संक्रमित पाए गए थे, लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ऐसा कुछ नहीं हुआ। टूर्नामेंट के बीच क्रिकेटरों के संक्रमित पाए जाने का यह पहला मामला है। दरअसल यूएई में हुए आईपीएल का सुरक्षित बबल इंग्लैंड की कंपनी रेस्त्राता ने तैयार किया था। इस बार यह कंपनी बबल नहीं देख रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें