फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: सनराइजर्स ने नटराजन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को किया शामिल

Fri, 24 Sep 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
SRH - फोटो : ट्विटर @SunRisers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल किया है।फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सनराइजर्स ने लिखा, 'टी नटराजन की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है।'

विज्ञापन

 


दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे नटराजन
गौरतलब है कि नटराजन बीते बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फिलहाल बाएं हाथे के तेज गेंदबाज नटराजन को 10 दिनों के लिए पृथकवास में रखा गया है और बायो-बबल में वापस आने से पहले उन्हें जांच में दो बार निगेटिव आना होगा। 30 साल के नटराजन ने 24 आईपीएल मैचों में 20 विकेट झटके हैं।

मलिक पहले से ही SRH का हिस्सा हैं
मलिक ने जम्मू कश्मीर के लिए एक टी-20 और एक लिस्ट ए मैच खेला है। इस 21 साल के गेंदबाज ने इन मैचों में चार विकेट लिए हैं। वह पहले से ही नेट गेंदबाज के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन


क्या कहता है नियम
विज्ञप्ति के मुताबिक, 'अनुच्छेद 6.1 (सी) के तहत, मूल टीम के सदस्य को टीम के बायो-बबल में फिर से प्रवेश करने की मंजूरी मिलने तक फ्रेंचाइजी को एक अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म) वैकल्पिक खिलाड़ी के साथ अनुबंध करने की अनुमति है।' इसके मुताबिक, 'मलिक तब तक टीम का हिस्सा रहेंगे जब तक नटराजन ठीक नहीं हो जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल जाती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें